Overview:
रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म Don 3 का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि Don 3 में विलेन की भूमिका निभाने वाले बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी ने फिल्म को ना कह दिया है और अब वे प्रोजेक्ट से एग्जिट हो चुके हैं। जानिए पूरी वजह।
Vikrant Massey Exits Don 3-Here’s Why: रणवीर सिंह स्टारर Don 3 की ऑफिशियल अनाउंसमेंट के बाद से यह फिल्म चर्चा का विषय बनी हुई है। लेकिन फिल्म को लगातार एक के बाद एक बड़े झटके लग रहे हैं। पहले फिल्म को बड़ा झटका तब लगा जब फिल्म की लीड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने अपनी प्रेगनेंसी के कारण फिल्म छोड़ने का फैसला किया था। हाल ही में आई खबरों के मुताबिक, फिल्म को एक और बड़ा झटका लगा है, जिसमें विलेन की भूमिका निभाने वाले बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी ने भी फिल्म से दूरी बना ली है। आइए पूरी वजह जानते हैं।
विक्रांत मैसी ने इस वजह से छोड़ी रणवीर सिंह की Don 3
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी अब रणवीर सिंह स्टारर Don 3 का हिस्सा नहीं हैं। जी हां, यह सुनना थोड़ा हैरान करने वाला जरूर है, लेकिन हाल ही में सामने आई खबरों के अनुसार ‘आंखों की गुस्ताखियां’ फेम विक्रांत मैसी ने Don 3 से एग्जिट कर लिया है। जिसकी वजह विक्रांत को फिल्म में अपना किरदार गहराई वाला नहीं लगा बताई जा रही है। और इसी कारण उन्होंने फिल्म को छोड़ने का बड़ा फैसला लिया है।
फिल्म में विक्रांत के किरदार की कास्टिंग को लेकर बढ़ी, मेकर्स की टेंशन
खबरों के अनुसार, Don 3 में विक्रांत मैसी का किरदार एक चालाक, चतुर और चिकनी-चुपड़ी बातें करने वाले स्कैमस्टर का था, जिसे फिल्म में एक बड़ा मेकओवर दिया जाना था। इसके अलावा, फिल्म में रणवीर सिंह के साथ उनके दमदार एक्शन सीक्वेंस भी प्लान किए गए थे। ऐसे में विक्रांत मैसी के अचानक एग्जिट करने से फरहान अख्तर और पूरी टीम की परेशानी बढ़ गई है।
Don 3 में कौन ले सकता है विक्रांत मैसी की जगह..?
‘Don 3’ से विक्रांत मैसी के एग्जिट के बाद मेकर्स फिल्म के विलेन के किरदार के लिए नई कास्टिंग पर काम शुरू कर चुके हैं। खबरों के अनुसार, मेकर्स ने विक्रांत के रोल के लिए कुछ बड़े सितारों को चुना है, जिनमें आदित्य रॉय कपूर और विजय देवरकोंडा के नाम शामिल हैं। हालांकि, अब तक इन एक्टर्स को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।
सूत्रों की मानें तो, फिल्म में विलेन के रोल के लिए विक्रांत मैसी ही पहली पसंद थे, लेकिन मेकर्स को पूरा भरोसा है, कि दूसरे एक्टर भी इस किरदार को बखूबी निभा सकते हैं। फरहान अख्तर फिल्म को जनवरी 2026 में रिलीज करने की तैयारी में हैं। ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि इस दमदार किरदार के लिए किस एक्टर को फाइनल किया जाता है।
