इन बॉलीवुड सेलिब्रेटीज के लिए होगा मदर्स डे खास, जानें कौन-कौन है लिस्‍ट में शामिल: Bollywood Mother's Day
Bollywood Mother's Day Credit: Istock

Bollywood Mother’s Day:  आज पूरी दुनिया में मदर्स डे बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। ये साल का वह समय है जब हर मां को लाड़-प्‍यार और स्‍पेशल ट्रीटमेंट दिया जाता है जिसकी उन्‍हें हमेशा जरूरत होती है। इस साल 14 मई रविवार को मदर्स डे सेलिब्रेट किया जाएगा। हम सभी की तरह बॉडीवुड सेलिब्रेटीज भी इस दिन अपनी मां को खास अंदाज में विश करते हैं और पूरा दिन उनके साथ बिताने का प्रयास करते हैं। इस बार का मदर्स डे उन अभिनेत्रियों के लिए बेहद खास होने वाला है जो हाल ही में मां बनी हैं। इस लिस्‍ट में कौन-कौन सी अभिनेत्रियां शामिल हैं जानते हैं इसके बारे में।

आलिया भट्ट

Bollywood Mother's Day
Alia Bhatt Credit: Istock

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने पिछले साल 6 नवंबर को बेटी राहा कपूर को जन्‍म दिया था। आलिया भट्ट की तरह दिखने वाली क्‍यूट राहा अब 6 महीने की हो चुकी हैं। आलिया पहली बार मां के रूप में मदर्स डे सेलिब्रेट करेंगी। हालांकि आलिया और रणबीर ने अभी तक किसी तरह की प्‍लानिंग के बारे में जानकारी नहीं दी है लेकिन इस बार का मदर्स डे उनके लिए बेहद खास होगा।

बिपाशा बसु

बिपाशा बसु ने पिछले साल 12 नवंबर को बेटी देवी को जन्‍म दिया था। इस बार बिपाशा बसु भी अपनी बेटी के साथ पहला मदर्स डे सेलिब्रेट करेंगी। बिपाशा ने हाल ही में अपनी बेटी की तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं,  जिसे देखकर कई फेंस ने देवी को उनकी परछाई कहा है। इन दिनों बिपाशा किसी प्रोजेक्‍ट पर काम नहीं कर रही हैं वह अपना सारा समय देवी की परवरिश में लगा रही हैं।

यह भी देखें-पीरियड्स के दर्द को कम करने के लिए खाएं ये चीजें: Food For Period Pain

देबिना बेनर्जी

टीवी अभिनेत्री देबिना बेनर्जी के लिए इस साल का मदर्स डे अन्‍य अभिनेत्रियों से भी खास और अनोखा होगा। आपको बता दें कि देबिना ने पिछले साल दो बेटियों को जन्‍म दिया। उनकी पहली बेटी 3 अप्रैल को हुई थी वहीं 7 महीने बाद उन्‍होंने 11 नवंबर को दूसरी बेटी को जन्‍म दिया। देबिना मदर्स डे को धूमधाम से सेलिब्रेट करने की तैयारी कर रही हैं। वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट में दोनों बच्‍चों की तस्‍वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

सोनम कपूर

मदर्स डे
Sonam kapoor Credit: Istock

लिस्‍ट में अगला नाम आता है अभिनेत्री सोनम कपूर का, जिन्‍होंने 20 अगस्‍त 2022 को बेटे वायु को जन्‍म दिया था। इस साल सोनम अपने बेटे के साथ मदर्स डे इंज्‍वॉय करेंगी। हालांकि इनदिनों सोनम अपने बेटे और पति के साथ लंदन में हैं लेकिन उनके सोशल मीडिया अकाउंट से उनकी सभी एक्टिविटीज के बारे में जानकारी मिलती रहती है। अब देखना ये है कि ये सेलिब्रिटी मॉम्‍स अपना पहला मदर्स डे कैसे सेलिब्रेट करती हैं। 

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने सरोगेसी के जरिए जनवरी 2022 में अपनी बेटी का स्‍वागत किया था। प्रियंका ने बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा है। हालांकि इस बार बेटी के साथ प्रियंका का ये दूसरा मदर्स डे है लेकिन जन्‍म के बाद बेटी को 100 दिनों तक एनआईसीयू में रहना पड़ा था जिस वजह से वे मदर्स डे सेलिब्रेट नहीं कर पाई थीं। इसलिए इस बार का दिन उनके लिए काफी खास होगा।