कियारा से लेकर अथिया तक ने ऐसे बदला दुल्हन के लहंगे का ट्रेंड, आप भी जानें: Bollywood Bridal Lehenga
Bollywood Bridal Lehenga

Bollywood Bridal Lehenga: दुल्हन का लहंगा, ये शब्द सुनते ही हमारे दिमाग में सबसे पहले जो रंग आते हैं वो हैं लाल, मेहरून, डार्क रानी रंग। लेकिन अब ये ट्रेंड चेंज हो गया है। अब दुल्हनें अपने लुक के साथ कुछ डिफरेंट करना चाहती हैं और उनकी पसंद अब ट्रेडिशनल कलर्स से पेस्टल कलर्स की ओर शिफ्ट हो गई है। जी हां, अब दुल्हन के लहंगे के नए ट्रेंडिंग कलर्स हैं ब्लश पिंक, एम्प्रेस रोज, ऑफ व्हाइट, लाइट गोल्डन, पेस्टल पिंक और आइवरी कलर।

हाल ही के दिनों में बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी से लेकर सुनील शेट्टी की लाडली अथिया शेट्टी और अंबानी परिवार की होने वाली छोटी बहू राधिका मर्चेंट से लेकर कपूर खानदान की बहू व एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने इसी ट्रेंड को फॉलो किया है। इन सभी ने अपने खास दिन के लिए सिंपल के साथ रॉयल लुक चुना। मेकअप मिनिमल रखा, ज्वैलरी हैवी कैरी की।

यह भी देखे-सीक्विन आउटफिट्स से अगर आप भी हो गईं हैं बोर तो इन सेलेब्स की तरह ट्राय करें ये खूबसूरत पर्ल आउटफिट्स: Pearl Outfit

डार्क की जगह लाइट शेड का लहंगा शादी में पहनने का चलन एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की शादी के बाद से ज्यादा ट्रेंड में आया है। अनुष्का ने अपनी शादी में लाइट पिंक शेड का लहंगा पहना था, जिसे लोगों ने बेहद पसंद किया। अनुष्का ने शादी में मिनिमल मेकअप लुक चुना, जो आज ट्रेंड में है। चलिए, अब बात करते हैं आखिर क्या है नया ट्रेंड और उसकी खासियतें।

कियारा की पसंद एम्प्रेस रोज कलर

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी 7 फरवरी को शादी के बंधन में बंधे। कियारा ने अपनी शादी के लिए ‘एम्प्रेस रोज’ कलर का लहंगा चुना। सेलिब्रिटी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किए गए इस लहंगे में रोमन आर्किटेक्चर से प्रेरित खूबसूरत कढ़ाई की गई। कियारा ने रोमन आर्किटेक्चर इसलिए चुना क्योंकि यह शहर उन्हें और सिद्धार्थ दोनों को पसंद है। कढ़ाई को और रॉयल बनाने के लिए स्वरवॉसकी ब्रांड के असली हीरे लहंगे में जड़े गए हैं। कियारा ने इसके साथ सेम कलर की ज्वेलरी की जगह कंट्रास्ट कलर में एमराल्ड ज्वेलरी चुनी, जिससे उनका लुक और निखरा। कियारा ने हैवी की जगह लाइट मेकअप लुक को चुना।

पेस्टल पिंक कलर में गजब दिखी अथिया

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया और क्रिकेटर के.एल राहुल इसी साल 23 जनवरी को शादी के बंधन में बंधे। अपनी शादी के लिए अथिया ने फेमस डिजाइनर अनामिका खन्ना का डिजाइन किया पेस्टल पिंक कलर का हैवी एम्बेलिश्ड लहंगा चुना। लहंगे पर जरदोजी और जाली का काम किया गया था। अथिया के घूंघट वाले दुपट्टे को भी हैवी लुक देने के लिए उसपर रेशम का वर्क किया गया। अथिया ने अपने लुक को कॉम्प्लीमेंट करने के लिए पोलकी नेकलेस-इयररिंग्स, छोटा मांग टीका, मैचिंग कड़े पहने हैं। अथिया ने भी लाइट मेकअप को चुना। माथे पर छोटी सी बिंदी से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया।

लाइट गोल्ड शेड में राधिका का रॉयल लुक

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई पिछले दिनों हुई। राधिका ने इस खास दिन के लिए चुना लाइट गोल्ड शेड का लहंगा। मशहूर फैशन डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला के डिजाइन किए इस लहंगे पर हैवी और बारीक कढ़ाई और सीक्वेंस वर्क किया गया। राधिका ने लहंगे के साथ डायमंड ज्वेलरी कैरी की। राधिका ने हैवी डायमंड नेकलेस के साथ कानों में झुमके के साथ कनौती भी पहनी। अपने लुक को और सटल बनाने के लिए उन्होंने कमर में डायमंड का कमरबंद भी पहना। माथे पर छोटी बिंदी के साथ डायमंड का छोटा मांग टीका उनके लुक को कंप्लीट कर रहा था। राधिका ने भी मिनिमल मेकअप को चुना।

आइवरी कलर की साड़ी में आलिया का सिंपल लुक

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर साल 2022 में शादी के बंधन में बंधे। आलिया के सिंपल दुल्हन लुक ने सभी का दिल जीत लिया। आलिया ने सब्यसाची की डिजाइन की हुई आइवरी कलर की साड़ी पहनी। साड़ी पर गोल्डन कलर के धागों से बारीक कढ़ाई की गई थी। लुक को कंप्लीट करने के लिए आलिया ने सिर पर मैचिंग चुनरी पहनी। सिंपल साड़ी के साथ आलिया ने हैवी ज्वेलरी पेयर की, जिससे उन्हें परफेक्ट लुक मिला।  

आज भी लोगों के दिलों में ताजा है अनुष्का का लुक

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली की शादी साल 2017 में हुई थी, लेकिन अनुष्का का दुल्हन लुक आज भी लोगों के दिलों में ताजा है। अनुष्का ने डिजाइनर सब्यसाची का डिजाइन किया ब्लश पिंक कलर का लहंगा चुना। इस लहंगे में लाइट कलर के रेशम के धागों से फूल, पक्षी, तितलियां बनाई गईं, जिससे लहंगे को रॉयल लुक मिला।

लहंगा चुनते समय इन बातों का रखें ध्यान

ऐसा नहीं है कि सिर्फ लाइट शेड्स ही दुल्हन के लहंगे के लिए परफेक्ट हैं। आज भी लहंगों के लिए डार्क शेड्स पसंद किए जा रहे हैं। जैसे एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, सोनम कपूर और कैटरीना कैफ ने दुल्हन के लहंगे के लिए रेड कलर को ही प्राथमिकता दी। हालांकि सभी ने मेकअप मिनिमल रखा। अगर आपका लहंगा हैवी है तो आप उसके साथ हैवी मेकअप न करें। मांग टीका इन दिनों छोटा ही ट्रेंड में है। अगर लहंगा फुल स्लीव्स का है तो चूड़ियां कम पहनें। बिंदी हमेशा अपने माथे के अनुसार चुनें। लहंगे का गला डीप है तो आप हैवी नेकलेस वियर करें। अगर गला कम डीप है तो हैवी ज्वेलरी आपका लुका खराब कर सकती है। 

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...