Summary: घर छोड़कर मुंबई आए ये सितारे, आज बॉलीवुड के चमकते तारे बन गए!
नसीरुद्दीन शाह, सोनू सूद, कंगना रनौत और मल्लिका शेरावत जैसे सितारे अपने अभिनय करियर के लिए घर छोड़कर मुंबई आए।
उनकी मेहनत और जूनून ने इन्हें बॉलीवुड में सफलता और पहचान दिलाई।
Struggle of Bollywood Stars: अक्सर बड़े बड़े कलाकारों के करियर की कहानी उनके घर से भागने से ही शुरू होती है। वहीं फिल्मों में भी यही दिखाया जाता है कि सेलेब्रिटी कुछ बनने की चाह में घर छोड़कर मुंबई जाता है और आगे चलकर एक बड़ा स्टार बन जाता है। लेकिन ये कहानी सिर्फ एक कहानी मात्र नहीं है बल्कि कई अभिनेताओं की असल कहानी है जिसमें उन्होंने एक्टर बनने के लिए घर से भाग गये। आज हम उन एक्टर्स की बारे में बताने जा रहे है जिन्होंने एक्टिंग करियर के लिए अपने घर से भागकर मुंबई नगरी पहुंचें और आज एक दुनिया का चमकता सितारे बन गये।
नसीरुद्दीन शाह

बॉलीवुड स्टार नसीरुद्दीन शाह की एक्टिंग का हर कोई दीवाना है उनका एक अलग अंदाज है जो लोगों को बेहद पसंद है। नसीरुद्दीन एक ऐसा नाम है जिन्होंने मात्र 16 साल की उम्र में ही एक्टर बनने की चाह में अपना घर छोड़ दिया था। उन्होंने इस बात का खुलासा अपनी किताब ‘देन वन डे’ में किया है।
सोनू सूद

एक्टिंग के दीवाने एक्टिंग में अपने करियर को बनाने के लिए क्या कुछ कर बैठते है। इस लिस्ट में सोनू सूद का भी नाम अव्वल पर आता है। उन्होंने भी एक्टिंग में कैरियर को बनाने के लिए घर को छोड़कर लुधियाना से मुंबई आ गये।
इरफ़ान खान

गलतियां भी रिश्तों की तरह होती है करनी नहीं पड़ती हो जाती है। इरफ़ान खान ने भी अपने करियर और खुद को एक पहचान देने के लिए घर से भाग गये थे। इरफ़ान खान आज हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी एक्टिंग और उनका अंदाज़ लोगों की यादों में बसा हुआ है। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो एक सामन्ती परिवार से ताल्लुक रखते थे और वहां एक्टिंग के बारे में सोचना भी मुमकिन नहीं था जिसकी वजह से उन्होंने घर छोड़ दिया और अपने बेहतरीन एक्टिंग और मेहनत की वजह से बड़ा नाम भी बनाया।
कंगना रनौत

एक्टिंग की चाह लोगों को क्या क्या करा देती है लेकिन जिनमें जूनून और हुनर होता है वो लोग कुछ न कुछ कर ही दिखाते है। महज 15 साल की उम्र में बस इसी सोच से कंगना रनौत ने एक्टिंग में कैरियर बनाने के लिए अपना घर छोड़ मुंबई का रास्ता चुन लिया था। जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड दुनिया में मुकाम हासिल अपनी मेहनत और हुनर से किया।
यश
केजीएफ के फेम यश भी इस लिस्ट में शामिल है उन्होंने भी एक्टिंग में करियर बनाने के लिए घर से भागना उचित समझा। एक छोटे और गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले यश ने मात्र 300 रुपये लेकर एक्टिंग में करियर बनाने के लिए घर छोड़ दिया था।
मल्लिका शेरावत

मल्लिका शेरावत भी उन हस्तियों में से एक है जिन्होंने परिवारवालों से बगावत कर एक्टिंग कैरियर को चुना और अपना घर छोड़कर मुंबई आकर एक्टिंग में कदम रखा। बहुत कम लोग जानते है कि मल्लिका शेरावत का असली नाम रीमा लांबा है। इन्होंने कई हिट फ़िल्में और हित सोंग्स में काम किया है।
हर्षवर्धन राणे
सनम तेरी कसम फिल्म के फेम हर्षवर्धन राणे ने भी महज 16 साल की उम्र में एक्टर बन्ने के लिए घर छोड़कर मुंबई आ गये थे। 2010 में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया।

