Disha Patani Bikini Photo: एक्ट्रेस दिशा पटानी अपनी फिल्मों से ज़्यादा अपने फैशन सेंस को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। एक बार फिर उन्होंने इंस्टाग्राम पर तहलका मचा दिया है, और इस बार भी वजह उनके बोल्ड फोटोज़ ही हैं। दरअसल, शुक्रवार को दिशा पटानी ने इंस्टाग्राम पर बिकिनी पहने कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इन फोटोज़ में वह समुद्र किनारे खड़ी होकर अपने फिट शरीर और एब्स को दिखा रही थीं। फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे थे, लेकिन कुछ लोगों का ध्यान उनकी बिकिनी के रंग पर गया और तभी उन्हें कियारा आडवाणी की याद आ गई। अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें कियारा आडवाणी का क्या रोल है? तो चलिए जानते हैं इसके बारे में डीटेल में।
दिशा का बिकिनी फोटो
दरअसल, कुछ दिन पहले ही कियारा आडवाणी का War 2 का टीज़र सामने आया था, जिसमें वह ऑलिव ग्रीन बिकिनी में नजर आई थीं। टीज़र में उनका यह लुक काफी वायरल हुआ और सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहा। अब जब दिशा पाटनी ने ठीक उसी रंग की बिकिनी में तस्वीरें पोस्ट कीं, वो भी टीज़र रिलीज़ के कुछ ही समय बाद, तो लोगों को यह सिर्फ एक इत्तेफाक नहीं लगा। फैंस ने इस पर अलग-अलग रिएक्शन दीं। कई यूज़र्स ने कहा कि दिशा ने जानबूझकर कियारा को टक्कर देने के लिए यह लुक चुना और तस्वीरें देर रात शेयर कीं ताकि सबका ध्यान खींचा जा सके।
दिशा पाटनी के बिकिनी लुक्स
हालांकि अब यह महज इत्तेफाक था या सोच-समझकर की गई चाल, यह तो सिर्फ दिशा ही जानती हैं। लेकिन यह बात भी उतनी ही सच है कि दिशा अक्सर बोल्ड बिकिनी फोटोज़ शेयर करती रहती हैं। उनके ऐसे कई लुक्स हैं जो फैंस को बेहद पसंद आते हैं। तो चलिए, देखते हैं दिशा पाटनी के कुछ खूबसूरत बिकिनी लुक्स।
पिंक बिकिनी
पिंक कलर की इस टू-पीस बिकिनी सेट में दिशा पाटनी एक सुपर ग्लैम डॉल लग रही थीं। यह बिकिनी उन्होंने मालदीव्स के बीच पर पहनी थी और अलग-अलग एंगल से पोज़ दिए थे, जिन्हें देखकर फैंस मंत्रमुग्ध हो गए थे।
ऑरेंज बिकिनी
ऑरेंज कलर की लो-नेकलाइन वाली टू-पीस बिकिनी सेट में दिशा पटानी समुद्र किनारे बैठकर मदहोश कर देने वाले पोज़ देती नजर आईं। उनकी बिकिनी के अपर एरिया में फ्रिज की डिटेलिंग थी, जो बेहद खूबसूरत लग रही थी। खुले बालों और ग्लॉसी मेकअप के साथ उन्होंने अपना ओवरऑल लुक कंप्लीट किया था।
एनिमल प्रिंटेड बिकिनी
वेकेशन के दौरान, कुछ दिन पहले ही दिशा पार्टी ने एनिमल प्रिंटेड टू-पीस बिकिनी सेट पहना था, जिसमें वह बेबी डॉल की तरह दिख रही थीं। इस फोटो में वह मिरर के सामने खड़ी होकर फोटो क्लिक कराती नजर आ रही थीं। मिनिमल मेकअप और गीले बालों को देखकर फैंस भी बहुत इंप्रेस हुए थे।
