Overview: बिग बॉस के इस एक्स कंटेस्टेंट पर लगा 5 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप
मराठी बिग बॉस के चर्चित चेहरे जय दुधाने को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने उनके फैंस और ग्लैमर वर्ल्ड को हिला कर रख दिया है।
Bigg Boss fame Jay Dudhane arrested: मराठी बिग बॉस के चर्चित चेहरे जय दुधाने को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने उनके फैंस और ग्लैमर वर्ल्ड को हिला कर रख दिया है। जहां अभी कुछ दिनों पहले तक सोशल मीडिया पर उनकी शादी की शहनाइयां गूंज रही थीं, वहीं अब पुलिस की हथकड़ियों की गूंज सुनाई दे रही है। जय दुधाने पर 5 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। आइए जानें, आखिर क्या है पूरा मामला।
एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा
#WATCH | Thane, Maharashtra: Jay Dudhane, the runner-up of Bigg Boss Marathi Season 3, has been arrested by the Thane Police in connection with a Rs 5 crore fraud case. pic.twitter.com/UlPU2tA7JO
— ANI (@ANI) January 4, 2026
किस्मत का खेल देखिए, जो जय दुधाने कुछ समय पहले तक अपनी फिटनेस और स्टाइल के लिए सुर्खियों में रहते थे, उन्हें ठाणे पुलिस ने मुंबई एयरपोर्ट से उस वक्त हिरासत में लिया जब वे देश छोड़कर बाहर निकलने की फिराक में थे। पुलिस को अंदेशा था कि जय कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए विदेश भाग सकते हैं, इसलिए वक्त रहते उन्हें दबोच लिया गया। बता दें कि उन्हें पुलिस ने एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है।
5 करोड़ के फर्जीवाड़े का है खेल
जय पर लगे आरोप काफी गंभीर हैं। पुलिस के मुताबिक, यह मामला 5 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी से जुड़ा है। आरोप है कि जय ने कथित तौर पर जाली दस्तावेजों का सहारा लेकर एक ही दुकान को कई अलग-अलग लोगों को बेच दिया। इस जालसाजी की वजह से कई खरीदारों की जमा-पूंजी डूब गई और उन्हें भारी आर्थिक चपत लगी।
पुलिस को है परिवार के शामिल होने की शंका
हैरानी की बात यह है कि इस मामले की आंच केवल जय तक ही सीमित नहीं है। पुलिस उनके परिवार इस मामले में जय के माता-पिता, दादा-दादी और बहन शामिल हैं। पुलिस इन सभी से भी कड़ाई से पूछताछ कर रही है। ठाणे पुलिस को शक है कि इस रैकेट की जड़ें और गहरी हो सकती हैं और जल्द ही कुछ और बड़े खुलासे हो सकते हैं।
कुछ हफ्तों पहले ही हुई थी शादी
सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात इस केस की टाइमिंग है। अभी महज कुछ हफ्ते पहले ही, यानी 24 दिसंबर 2025 को जय ने अपनी लॉन्ग-टर्म गर्लफ्रेंड और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हर्षला पाटिल के साथ मराठी रीति-रिवाजों से धूमधाम से शादी की थी। इंस्टाग्राम पर उनकी शादी की तस्वीरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। फैंस इस नई जोड़ी को बधाई दे ही रहे थे कि अचानक इस खबर ने सबको सन्न कर दिया। जहां जय को अपनी नई शादीशुदा जिंदगी का आनंद लेना चाहिए था, वहीं अब वे पुलिस की गिरफ्त में हैं।
रिएलिटी शो किंग से विवादों के घेरे तक
जय दुधाने का करियर ग्राफ काफी प्रभावशाली रहा है। उन्होंने रणविजय सिंह और सनी लियोनी द्वारा होस्ट किए गए मशहूर डेटिंग शो स्प्लिट्सविला 13 का खिताब जीतकर अपनी पहचान बनाई थी। मराठी बिग बॉस 3 में वे फर्स्ट रनर-अप रहे और अपनी दमदार पर्सनैलिटी से घर-घर में मशहूर हो गए। पेशे से फिटनेस ट्रेनर और मॉडल जय का अपना जिम बिजनेस भी है।
इतनी शोहरत और कामयाबी के बाद धोखाधड़ी जैसे संगीन आरोपों में नाम आना उनके करियर पर एक बड़ा दाग लगा सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है और जय से पूछताछ जारी है।
