2 अगस्त को होगा बिग बॉस का फाइनल, आखिरी नॉमिनेशन में फंसे 4 कंटेस्टेंट्स: Bigg Boss OTT 3 Finale
Bigg Boss OTT 3 Finale

Bigg Boss OTT 3 Finale: बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 इन दिनों जबरदस्त धमाल मचाता हुआ दिखाई दे रहा है। बीते एपिसोड में घर में मीडिया आई और घर वालों पर तीखे सवालों का हमला करती हुई दिखाई दी। अब घर में 7 सदस्य बचे हैं। जिनमें अरमान मलिक, लव कटारिया, सना मकबूल, रणवीर शौरी, कृतिका मलिक, नैजी और साईं केतन का नाम शामिल है। लेकिन फाइनल में केवल टॉप फाइव कंटेस्टेंट जाएंगे और दो लोगों का घर से बेघर होना बाकी है। जो लोग शो देख रहे हैं, उनका कहना है कि अरमान और साईं केतन घर से बाहर जा सकते हैं। इसके पहले घर में नॉमिनेशन टास्क हुआ और 4 सदस्य नॉमिनेट हुए हैं।

Also read: विशाल पांडे के पिता पर अरमान मलिक ने किया कमेंट,रणवीर के व्यवहार के बाद बीमार पड़ी शिवानी: Bigg Boss OTT 3 Update

2 अगस्त को शो का फाइनल होने वाला है और उसके पहले नॉमिनेशंस टास्क करवाया गया। इस टास्क में घर वालों को दो भागों में बांट दिया गया था। एक टीम में रणवीर, नेजी और कृतिका थे और दूसरी टीम में साईं केतन, लवकेश और सना मकबूल को शामिल किया गया था। अरमान किसी भी टीम में नहीं थे क्योंकि वह पहले से ही नॉमिनेट हैं इसलिए उन्हें संचालक बनाया गया था।

नॉमिनेशन के टास्क में सना और लव ने पूरी कोशिश की लेकिन वह रणबीर की मुस्कान गायब नहीं कर सके। इसके बाद लवकेश की बारी आई। जहां पर कृतिका और रणवीर ने ऐसी ऐसी बातें बोली जिसे सुनकर उनकी मुस्कान गायब हो गई। इसके बाद रणवीर, नैज़ी और कृतिका टास्क जीत गए और लव, साईं और सना नॉमिनेट हो गए।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...