Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी सीजन 3, 21 जून से शुरू हो चुका है और दर्शकों का जमकर मनोरंजन करता हुआ दिखाई दे रहा है। इस बार अनिल कपूर को शो की मेजबानी करते हुए देखा जा रहा है। सलमान खान की जगह अनिल को देखना यूजर्स के लिए एक नया एक्सपीरियंस है। शो के पहले हफ्ते में नीरज गोयत का सफर खत्म हो चुका है और लगातार घर के कंटेस्टेंट चर्चा में बने हुए हैं। सबसे ज्यादा चर्चा अरमान मलिक की हो रही है जो अपनी दो पत्नियों कृतिका और पायल के साथ घर में पहुंचे हैं।
READ ALSO: रिया और हर्षवर्धन कपूर ने दिखाई अपने घर की शानदार झलक, देखें वीडियो
अरमान मालिक की शादी पर मचा हुआ है बवाल
अरमान मलिक की दो शादियों को लेकर काफी ज्यादा बवाल मचा हुआ है। देवोलीना भट्टाचार्यजी से लेकर राखी सावंत समेत कहानी सितारों ने उनकी एंट्री पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं अब हाल ही में बिग बॉस 17 का चर्चित चेहरा रहे सनी आर्य की पत्नी दीपिका ने अरमान मलिक को जमकर लताड़ लगाई है। इसके बाद दीपिका को अरमान की सास ने आड़े हाथों लिया है। इसके बाद दीपिका को एक और वीडियो शेयर करते हुए देखा गया है।
बदल गए दीपिका के सुर
सनी आर्या की पत्नी दीपिका आर्या का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह अरमान मलिक और उनके दो शादियों पर बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में दीपिका कहती है कि इस बात को इतना पर्सनल क्यों ले रहे हैं मैंने जिनकी बात की है और उनकी फैमिली है वह बहुत खुश है। उनके छोटे-छोटे बच्चे हैं मैं उनकी दो शादियों पर बात नहीं की थी। मैंने उनके स्टेटमेंट पर कहा था जो उन्होंने बोला था कि हर आदमी दो शादी करना चाहता है। भाई हर आदमी नहीं करना चाहता है और जब हम यह सब चीज खुलकर बोलेंगे तो हो सकता है कि होने भी लगे क्योंकि हम एक इनफ्लुएंसर हैं।
दीपिका ने आगे यह भी बोला है कि हम जो चीज बोलते हैं उसे लोग सुनते हैं। मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि आगे से ऐसा नहीं होना चाहिए। कोई भी औरत यह सब नहीं चाहती है और कोई मर्द यह नहीं चाहेगा। अब इस चीज को प्रमोट ना किया जाए। वह अपनी लाइफ में खुश है या दुखी है यह सब उनके बीच की बात है बस आगे से कोई आदमी कोई औरत के कदम ना उठाए क्योंकि एक आदमी एक औरत के लिए बना है और एक औरत एक आदमी के लिए। यह हमारी सभ्यता है इसलिए यह सब करना मत सिखाओ। दीपिका के इस वीडियो पर जमकर कमेंट देखने को मिल रहे हैं और कुछ यूजर्स उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।
