Gaurav Khanna is yet to receive his prize money.
Gaurav Khanna is yet to receive his prize money.

Overview: गौरव खन्ना को अभी तक नहीं मिली प्राइज मनी

गौरव खन्ना, जिन्होंने दिसंबर 2025 में 'बिग बॉस 19' जीता था, ने खुलासा किया है कि उन्हें अभी तक 50 लाख रुपये की प्राइज मनी और कार नहीं मिली है। गौरव ने बताया कि इंटरनल ऑडिट और कागजी कार्रवाई के कारण इसमें देरी हो रही है, लेकिन वे जल्द ही इसके मिलने को लेकर आश्वस्त हैं।

Gaurav Khanna Bigg Boss 19 Prize Money: ‘अनुपमा’ फेम अभिनेता गौरव खन्ना ने ‘बिग बॉस 19’ (Bigg Boss 19) का खिताब जीतकर इतिहास रचा था, लेकिन शो खत्म होने के 3 महीने बाद भी उनकी जीत की चमक कुछ अधूरी नजर आ रही है। हाल ही में गौरव ने एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें अभी तक शो की 50 लाख रुपये की प्राइज मनी और अन्य ईनाम नहीं मिले हैं। दिसंबर 2025 में ‘बिग बॉस 19’ की ट्रॉफी उठाने वाले गौरव खन्ना ने अपने लेटेस्ट यूट्यूब व्लॉग (YouTube Vlog) में फैंस के सवालों का जवाब देते हुए बताया कि वे अभी भी अपनी प्राइज मनी का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने साफ किया कि हालांकि वे जीत चुके हैं, लेकिन ईनाम की राशि और कार अभी तक उनके पास नहीं पहुँची है।

टीवी में थोड़ा समय लगता है”: गौरव खन्ना

Gaurav Khanna is yet to receive his prize money.
Gaurav Khanna is yet to receive his prize money.

जब एक फैन ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें 50 लाख रुपये, कार और कूपन्स मिल गए हैं, तो गौरव ने मुस्कुराते हुए कहाl “सच बोलूं तो, यह सब आने में थोड़ा समय लगता है। फ्रैंकली, अभी तक नहीं मिले हैं। लेकिन मुझे यकीन है कि मिल जाएंगे क्योंकि एक प्रॉपर प्रोसेस (प्रक्रिया) होता है। कंपनी की अपनी इंटरनल ऑडिट्स होती हैं, जिसमें 1-2 महीने या कभी-कभी ज्यादा समय लग जाता है।”

कार और टैक्स का गणित

गौरव ने न केवल 50 लाख रुपये बल्कि एक ब्रांड न्यू कार भी जीती थी। नियमानुसार, 50 लाख की प्राइज मनी पर लगभग 30% टैक्स (करीब 15.6 लाख रुपये) कटने के बाद विजेता को लगभग 34.4 लाख रुपये हाथ में मिलते हैं। गौरव ने मजाक में कहा कि फैंस ने सब याद रखा है कि उन्हें क्या-क्या मिलना चाहिए, लेकिन हकीकत में वे अभी भी इन चीजों के डिलीवर होने का इंतजार कर रहे हैं।

शो के बाद कैसे बदली जिंदगी

प्राइज मनी न मिलने के बावजूद गौरव काफी सकारात्मक हैं। उन्होंने बताया कि ‘बिग बॉस’ ने उनकी पहचान बदल दी हैl गौरव के अनुसार, उनके कानपुर वाले घर पर रोजाना 50-60 लोग उनसे मिलने आते हैं। लोगों को गौरव का बिना किसी फालतू लड़ाई-झगड़े के शांत दिमाग से खेलना बहुत पसंद आया। उन्होंने साबित किया कि बिना ‘कंट्रोवर्सी’ के भी यह शो जीता जा सकता है।

अनुपमा’ में वापसी की चर्चा

गौरव खन्ना की ‘अनुपमा’ शो में अनुज कपाड़िया के रूप में वापसी को लेकर भी लगातार कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि वे अब ‘बिग बॉस’ विनर बन चुके हैं, लेकिन फैंस उन्हें फिर से रुपाली गांगुली के साथ स्क्रीन शेयर करते देखना चाहते हैं।

Subscribe GL

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...