अपने ही दोस्तों से भिड़ रही हैं मन्नारा, खानजादी को कहा कैरेक्टरलेस: Bigg Boss 17 Update
Bigg Boss 17 Update

Biggboss 17 Update: बिग बॉस सीजन 17 इन दिनों दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करता हुआ नजर आ रहा है और कंटेस्टेंट लगातार एक दूसरे से लड़ते दिखाई दे रहे हैं। इस समय नॉमिनेट होने के बाद मन्नारा को अपने साथी सदस्यों के जमकर लड़ाई झगड़ा करते हुए देखा जा रहा है। वो लगातार मुनव्वर, रिंकू धवन और जिगना वोरा पर गुस्सा करती हुई नजर आ रही हैं और कई तरह के इल्जाम लगा रही हैं।

Also read : बिग बॉस के घर में आयीं मन्नारा चोपड़ा का प्रियंका-परिणीति से है कनेक्शन, एक किस से मचा गया था बवाल: Mannara Chopra Lifestyle

मन्नारा क्यों कर रही हैं अभिषेक को सपोर्ट

बिग बॉस सीजन 17 में इन दोनों घर में जमकर लड़ाई झगड़ा देखने को मिल रहा है। वहीं मन्नारा इन दिनों अभिषेक को सपोर्ट कर रही हैं। यहां पर एक्ट्रेस को इतना ज्यादा गुस्सा आ गया है कि उन्होंने खानजादी को कैरक्टरलेस बोल दिया और उनकी यह बातें लोगों को बिल्कुल भी रास नहीं आई है।इस लड़ाई के अलावा इन दिनों एक्ट्रेस का अलग अंदाज देखने को मिल रह है। वो अभिषेक को जमकर सपोर्ट कर रही हैं। जबकि शो की शुरुआत में दोनों के बीच काफी लड़ाई हुई थी।

मन्नारा का गुस्सा

एक्ट्रेस को खानजादी पर भी इस बात का गुस्सा आ रहा था कि उन्होंने नॉमिनेशन में उनका नाम डाला है। नॉमिनेशन टास्क के बाद से हर छोटी बात पर एक्ट्रेस को गुस्सा कर रही हैं और हाल ही में उन्होंने कहा कि रिंकू और जिगना उन्हें किचन के कामों को लेकर परेशान कर रहे हैं।

खानजादी को कहा कैरेक्टरलैस

बता दें कि मन्नारा की घर में मुनव्वर के अलावा कई लोगों से दोस्ती है। बीते दिनों वो अभिषेक के साथ फ्लर्ट करती हुई नजर आई थी। इसके बाद मन्नारा, अभिषेक, मुनव्वर और खानजादी, अभिषेक, मुनव्वर के ट्रायंगल पर बात करना शुरू कर दी थी। लेकिन खानजादी की बातों को सुनकर मन्नारा को काफी गुस्सा आया था और उन्होंने कैरक्टरलेस शब्द बोल दिया था।