Summary: कोरियन बच्चों की भोजपुरी क्लास वायरल, भारत-कोरिया दोस्ती का अनोखा उदाहरण
साउथ कोरिया में भोजपुरी की गूंज सुनाई दी जब यूट्यूबर येचान सी ली ने बच्चों को भारत की लोकप्रिय भाषा सिखाई। वीडियो में बच्चों की भोली आवाज और उत्साह ने सभी का दिल जीत लिया। 'का हो?', 'ठीक बा' जैसी आम भोजपुरी बातों को सीखते इन बच्चों का वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।
Viral Video Korean Teacher: भोजपुरी एक ऐसी भाषा है, जो अब सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह भाषा साउथ कोरिया तक पहुंच गई है। भोजपुरी भाषा लोगों को काफी पसंद है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक साउथ कोरियन कंटेंट क्रिएटर येचान सी ली कोरियाई बच्चों को भोजपुरी लैंग्वेज सिखाते नजर आ रहे हैं। बच्चों का जोश और मासूमियत दिल छू लेती है। यह वीडियो सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि भारत और कोरिया के बीच सांस्कृतिक पुल बनाने की एक खूबसूरत कोशिश भी है। कुछ ही सेकंड की इस वीडियो क्लिप ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है, और टीचर का अंदाज लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
भोजपुरी बोलते कोरियन बच्चों का वीडियो हुआ वायरल
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो साउथ कोरिया का है। इस वीडियो की शुरुआत में स्क्रीन पर टेक्स्ट दिखता है – How to four basic conversations in India, इसके बाद ली बच्चों को भारत में आमतौर पर इस्तेमाल होने वाले भोजपुरी अभिवादन सिखाते हैं। पहली बार मिलने पर हम कहते हैं Hello, इंडिया में कहते हैं – का हो? बच्चे इसे उत्साह से दोहराते हैं – का हो? दोबारा मिलने पर हम बोलते हैं How have you been? लेकिन इंडिया में कहते हैं – का हाल बा? और हां, अगर जवाब देना हो तो कहते हैं – ‘ठीक बा’। बच्चे पूरे जोश के साथ हर लाइन दोहराते हैं। वीडियो के अंत में ली बच्चों को बताते हैं कि विदा लेते समय, Goodbye की जगह हम कहते हैं- खुश रहो। बच्चों की आवाज में जो मासूमियत और खुशी है, वो दिल को छू जाती है।
बच्चों की बोली सुन लोग हुए फिदा
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर यूट्यूबर Yechan C. Lee ने शेयर किया। वीडियो के कैप्शन में लिखा, कोरियन बच्चों को भोजपुरी सिखा रहा हूं। मुझे कोरियन बच्चों के साथ अपना यूट्यूब क्रिएटर का सफर शेयर करने और उन्हें भोजपुरी सिखाने का मौका मिला।’

इस वीडियो को अब तक 8 लाख 40 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं और हजारों यूजर्स ने इस पर पॉजिटिव कमेंट किए हैं। इस रील को देखने के बाद को तमाम यूजर ने कहा- दिल छू लेने वाला वीडियो। एक ने लिखा – बढ़िया काम कर रहे हो, भाई! तो एक अन्य यूजर ने लिखा कि गजब… एक कोरियन बंदा, कोरियाई बच्चों को भोजपुरी सिखा रहा है, वो भी अंग्रेजी में.. जिसे वह भारतीय लहजे में बोल रहा है।एक यूजर ने लिखा, एकदम जोरदार। गजब कर दिए मर्दे। दूसर ने कहा, तू ता पूरा भोजपुरी के मास्टर बन गइला हो इंडिया आके।
क्यों है भोजपुरी भाषा इतनी खास ?
भोजपुरी भाषा आज के समय में भारत और दुनिया भर में काफी प्रसिद्ध है। भोजपुरी भाषा शायद ही कोई ऐसा हो, जिसे पसंद ना हो। यह भाषा ज्यादातर बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड राज्यों में बोली जाती है, लेकिन अब इसका असर नेपाल, मॉरीशस, फिजी और अन्य देशों में भी देखा जा सकता है। भोजपुरी अपनी समृद्ध लोककथाओं, संगीत और फिल्मों के लिए जानी जाती है और इसे एक जीवंत और लोकप्रिय भाषा माना जाता है। भोजपुरी को अक्सर ग्रामीण या सीमित दायरे की भाषा माना जाता है, लेकिन जब यही भाषा कोरिया जैसे देश में बच्चों को सिखाई जाती है तो ये भाषा की ताकत और सांस्कृतिक जुड़ाव की मिसाल बन जाती है।
