Bhojpuri Film Veer Vadhu
Bhojpuri Film Veer Vadhu

Overview: ‘वीर वधू’ की शूटिंग का हुआ शुभारंभ

भोजपुरी एक्ट्रेस चांदनी सिंह की नई फिल्म ‘वीर बधू’ की शूटिंग काशी से शुरू हुई। यह महिला प्रधान पारिवारिक फिल्म है, जिसमें सामाजिक संदेश भी शामिल है।

Bhojpuri Film Veer Vadhu: भोजपुरी इंडस्ट्री इन दिनों लगातार तरक्की कर रहा है। इसकी बढ़ती लोकप्रियता का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब बॉलीवुड और साउथ की कई एक्ट्रेस भी इस इंडस्ट्री में काम करने को तैयार हैं। हालांकि, इस इंडस्ट्री में कम समय में पहचान बना पाना आसान नहीं होता। लेकिन कुछ नाम ऐसे हैं, जिन्होंने मेहनत और टैलेंट के दम पर यह कर दिखाया है। ऐसा ही एक नाम है चांदनी सिंह, जिन्हें आज लोग “यूट्यूब क्वीन” के नाम से जानते हैं।

चांदनी सिंह का करियर लोगों के लिए एक प्रेरणा है। एक समय था जब ब्यूटी पार्लर में काम करती थीं, लेकिन आज चांदनी सिंह भोजपुरी फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री बन चुकी हैं। उनकी एक्टिंग और ब्यूटी का ग्लैमर हर किसी पर छाया हुआ है।

चांदनी सिंह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वीर बधू’ को लेकर एक बार फिर चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म के निर्माता गया कुमार हैं और धर्मेंद्र सिंह ने इस फिल्म की कहानी का लेखन किया है। इस भोजपुरी फिल्म की शूटिंग  की शुरूआत सावन के पावन अवसर पर काशी (वाराणसी) से हुई है, जो कि बाबा विश्वनाथ की नगरी मानी जाती है।

‘वीर बधू’ एक महिला प्रधान पारिवारिक फिल्म है, जिसमें समाज और परिवार से जुड़े गहरे भावों को दिखाया गया है। यह फिल्म भोजपुरी संस्कृति और परंपराओं को खूबसूरती से दर्शाने वाली है। निर्माता और लेखक का कहना है कि इस फिल्म में अश्लीलता से पूरी तरह दूरी रखी गई है, ताकि हर वर्ग और उम्र के दर्शक इसे पूरे परिवार के साथ देख सकें।

फिल्म की कहानी में महिला सशक्तिकरण, पारिवारिक रिश्तों की अहमियत, और समाज की सच्चाइयों को बखूबी दिखाया गया है। यह फिल्म दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देगी और एक सकारात्मक संदेश भी देगी।

फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं अभिषेक दुबे, जो इस इंडस्ट्री के यंग डायरेक्टर हैं। यह उनकी दूसरी फिल्म है, इससे पहले उन्होंने ‘मकान’ नामक सामाजिक मुद्दे पर आधारित फिल्म का निर्देशन किया था। अभिषेक की खासियत है कि वे अपनी फिल्मों के ज़रिए समाज से जुड़े मुद्दों को लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं।

‘वीर बधू’ का निर्माण निश्ना फिल्म्स मगध बिहार और शिवोहम एंटरटेनमेंट के बैनर तले हो रहा है। आपको बता दें कि इसी बैनर के तहत हाल ही में पवन सिंह स्टारर फिल्म ‘पवन की चांदनी’ रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों ने पसंद किया।

फिल्म की स्टारकास्ट भी काफी मजबूत है। चांदनी सिंह के साथ इसमें कई अनुभवी और लोकप्रिय कलाकार शामिल हैं। फिल्म में भोजपुरी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता संजय पांडेय, राघव पांडेय, संदीप यादव, सौरभ सम्राट, राखी मिश्रा और कमलेश कुमार गौतम जैसे सभी कलाकार फिल्म में अहम किरदार निभाने वाले हैं, जिससे फिल्म और भी दिलचस्प बन जाती है।

फिलहाल फिल्म ‘वीर बधू’ की रिलीज डेट तय नहीं की गई है, लेकिन इसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है। जल्द ही दर्शकों को इससे जुड़ी और जानकारी भी मिल सकती है।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...