Bhagyashree
Bhagyashree

Bhagyashree : बर्थडे गर्ल भाग्यश्री 53 साल की हो गई हैं, लेकिन आज भी वह मैंने प्यार किया मूवी की सुमन की तरह नजर आती हैं। आज के समय में जहां महिलाएं 40 की उम्र पार करते ही अपने लुक्स को लेकर बेपरवाह हो जाती हैं और वह खुद को केवल एक ही तरह के आउटफिट्स में स्टाइल करना शुरू कर देती हैं। हालांकि, उम्र बढ़ने के बाद भी आप खुद को कई तरह से स्टाइल कर सकती हैं। बस जरूरत है कि आप खुद के लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंटल हों।

इस मामले में भाग्यश्री का कोई जवाब नहीं है। वह इंडियन वियर से लेकर वेस्टर्न वियर में अपने लुक को फ्लॉन्ट करने से भी पीछे नहीं हटती हैं। उनके स्टाइल की एक खास बात यह है कि वह जो भी पहनती हैं, उसमें एक अलग ग्रेस होता है। जिसके कारण उनका लुक बेहद ही क्लासी लगता है। तो चलिए आज इस लेख में हम भाग्यश्री के बर्थडे पर उनके कुछ बेहतरीन लुक्स आपके साथ शेयर कर रहे हैं, जिसे आप भी बेहद आसानी से रिक्रिएट कर सकती हैं-

Bhagyashree फ्लोरल आउटफिट लुक

अगर आप अपने लुक को एक रिफ्रेशिंग टच देना चाहती हैं तो ऐसे में आप भाग्यश्री के इस लुक से आइडिया ले सकती हैं। इस लुक में भाग्यश्री ने फ्लोरल प्रिंट वेस्टर्न वियर गाउन को स्टाइल किया है। इस वन शोल्डर गाउन को साइड स्लिट लुक दिया गया है, जो उन्हें एक मॉडर्न और क्लासी टच दे रहा है। इसके साथ गोल्ड टोन्ड स्टेटमेंट इयररिंग्स और लाइट मेकअप उनके लुक को कॉम्पलीमेंट कर रहा है। वहीं हेयर्स को उन्होंने साइड पार्टिंग ओपन वेव्स लुक दिया है।

भाग्यश्री फ्लोरल साड़ी लुक

भाग्यश्री का यह फ्लोरल साड़ी लुक यकीनन बेहद ही रिफ्रेशिंग है। इस लुक में उन्होंने व्हाइट कलर की साड़ी पहनी है, जिस पर बिग साइज येलो कलर फ्लोरल प्रिंट है। भाग्यश्री ने अपने लुक को मिनिमल एक्सेसरीज से कंप्लीट किया है। मोतियों का नेकपीस इस आउटफिट के साथ बेहद अच्छा लग रहा है। अगर आप डे टाइम में साड़ी पहनने का मन बना रही हैं तो ऐसे में आप भाग्यश्री के इस लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं।

भाग्यश्री शॉर्ट ड्रेस लुक

आमतौर पर, 50 प्लस महिलाएं सोचती हैं कि वेस्टर्न वियर में उनका लुक अच्छा नहीं लगेगा, जबकि ऐसा नहीं है। अगर आपको अपने कर्व्स फ्लॉन्ट करना अच्छा लगता है तो आप भाग्यश्री की तरह स्लिप बॉडीकॉन ड्रेस पहन सकती हैं। मल्टीकलर ड्रेस के साथ भाग्यश्री ने लॉन्ग ग्लेडिएटर्स कैरी किए हैं। वहीं एक्सेसरीज में उन्होंने केवल वॉच ही पहनी है। नो मेकअप लुक काफी अच्छा लग रहा है।

भाग्यश्री टी-शर्ट विद जींस लुक

अगर आप केजुअल्स में भी अपने स्टाइल से स्टनिंग नजर आना चाहती हैं तो ऐसे में आप भाग्यश्री के इस लुक से आइडिया लें। इस लुक में भाग्यश्री ने प्लेन व्हाइट टी-शर्ट के साथ डार्क ब्लू जींस को पेयर किया है। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने लेदर जैकेट की लेयरिंग की है, जो उनके स्टाइल को नेक्स्ट लेवल पर लेकर जा रही है। वहीं सटल मेकअप और साइड पार्टिंग ओपन हेयर में उनका स्टाइल बेहद ही आकर्षक लग रहा है।

भाग्यश्री लहंगा लुक

अगर आप किसी खास अवसर, पार्टी या फिर वेडिंग फंक्शन के लिए रेडी हो रही हैं तो ऐसे में भाग्यश्री के इस लुक की तरह खुद को स्टाइल कर सकती हैं। इस लुक में भाग्यश्री ने मल्टीकलर लहंगा पहना है। अपने स्टाइल को खास बनाने के लिए उन्होंने इसे स्लीवलेस स्वीटहार्ट नेकलाइन वाले ब्लाउज के साथ पेयर किया है। हालांकि, मेकअप के साथ उन्होंने ओवर नहीं किया है। 50 के बाद लाइट मेकअप का अपना एक अलग ही निखार आता है। वहीं हेयर को उन्होंने ओपन लुक दिया है। एक्सेसरीज में उन्होंने झूमकों को पेयर किया है।

भाग्यश्री व्हाइट गाउन लुक

वहीं, अगर आप पार्टी में एथनिक वियर नहीं पहनना चाहती हैं तो भाग्यश्री की तरह व्हाइट गाउन पहनने का ऑप्शन भी चुन सकती हैं। इस लुक में भाग्यश्री ने व्हाइट गाउन को स्टाइल किया है, जिसे नीचे से फ्रिल लुक दिया गया है। वहीं, अपने लुक को और भी खास बनाने के लिए भाग्यश्री ने हैवी चोकर और बिग रिंग्स को पेयर किया है। यह उनके वेस्टर्न वियर लुक को एक फ्यूजन दे रहा है और इसमें उनका लुक काफी यूनिक नजर आ रहा है।

भाग्यश्री टॉप विद स्कर्ट लुक

भाग्यश्री एथनिक वियर की तरह ही वेस्टर्न वियर को भी बेहद ही स्मार्ट तरीके से कैरी करती हैं और यह लुक इसका प्रमाण है। इस लुक में भाग्यश्री ने ऑफ शोल्डर क्रॉप टॉप को स्टाइल किया है, जिसे उन्होंने डेनिम स्कर्ट के साथ पेयर किया है। इस डेनिम स्कर्ट का स्लिट लुक काफी स्टाइलिश लग रहा है। वहीं फुटवियर में भाग्यश्री ने एकंल लेंथ बूट्स को अपने लुक का हिस्सा बनाया है। दोस्तों के साथ आउटिंग या फिर डे टाइम हैंगिंग के लिए यह लुक एकदम परफेक्ट है।

भाग्यश्री रेड साड़ी लुक

अगर आप एथनिक वियर में खुद को एक बेहद ही ग्रेसफुल तरीके से स्टाइल करना चाहती हैं तो भाग्यश्री के इस लुक से आइडिया लें। इस लुक में भाग्यश्री ने रेड कलर की प्लेन साड़ी को स्टाइल किया है, जिसमें गोल्डन बॉर्डर काफी अच्छा लग रहा है। भाग्यश्री ने इस साड़ी को प्लेन रेड कलर ब्लाउज के साथ स्टाइल किया है। वहीं, एक्सेसरीज में उन्होंने गोल्ड टोन नेकपीस व ब्रेसलेट को पहना है।  ओपन हेयर और माथे पर छोटी सी बिंदी उनके लुक में चार चांद लगा रही है।

तो आपको भाग्यश्री का कौन सा स्टाइल सबसे अच्छा लगा और आप किसे सबसे पहले रिक्रिएट करना पसंद करेंगी? यह हमें कमेंट सेक्शन में अवश्य बताइएगा।

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...

Leave a comment