Best Tamil Thriller Movies On OTT
Crime Thriller Movies On OTT

Thriller Tamil Movies On OTT: कॉलिवुड यानी तमिल फिल्म इंडस्ट्री आज अपने बेहतरीन काम के जरिए न केवल साउथ बल्कि इंडियन सिनेमा का जरूरी हिसाब बना चुकी है। ऐसे में जो लोग अलग-अलग जॉनर की सस्पेंस थ्रिलर फिल्में(Thriller Movies) देखना पसंद करते हैं। उनके लिए कॉलीवुड में सुपरहिट फिल्मों का बड़ा खजाना मौजूद है। जिन्हें देखकर आपके रोंगटे खड़े हो सकते हैं। इसीलिए आज हम आपके वीकेंड को मेमोरेबल बनाने के लिए कुछ बेहतरीन तमिल थ्रिलर फिल्में लेकर आए हैं। जिन्हें आप Netflix (Netflix Series)और Amazon Prime Video जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर घर बैठे फैमिली के साथ एंजॉय कर सकते हैं। आइए 5 बेस्ट तमिल थ्रिलर फिल्मों के बारे में जानते हैं।

इस वीकेंड घर पर रहकर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इंजॉय कर सकते हैं, ये बेस्ट तमिल क्राइम थ्रिलर फिल्में

This weekend, you can enjoy these best Tamil crime thriller movies on OTT platform while staying at home.
This weekend, you can enjoy these best Tamil crime thriller movies on OTT platform while staying at home.

इमाइका नोडीगल

अगर आप सस्पेंस और क्राईम थ्रिलर फिल्में देखना पसंद करते हैं। तो आपको बता दें ये तमिल फिल्म आपको बहुत पसंद आने वाली है। जो 30 मिनट में ही आपके रोंगटे खड़े कर सकती है। नयनतारा, राशि खन्ना, अनुराग कश्यप और अथर्व जैसे कलाकारों की फिल्म इमाइका नोडीगल एक साइको किलर को ढूंढने की कहानी है। जैसे आप ओटीटी प्लेटफार्म Amazon Prime पर देख सकते हैं।

विसरनाई

‘विसरनाई’ समुथिरकानी, आनंदी, अभिनीत और दिनेश नाम के चार मजदूरों की कहानी को दर्शाती बेहतरीन फिल्म है। जिसमें इन मजदूरों के लिए बुरे से बुरा समय आना बाकी रहता है। क्राइम थ्रिलर सस्पेंस से भरी ये फिल्म इन मजदूरों की उम्मीद और भ्रम से भरी है। जिसे आप पूरे परिवार के साथ ओटीटी प्लेटफार्म Netflix पर इंजॉय कर सकते हैं।

पार्किंग

लीडिंग एक्टर हरीश कल्याण और एम एस भास्कर की फिल्म पार्किंग ओटीटी प्लेटफॉर्म hotstar पर मौजूद है। ये एक मिडल क्लास आदमी की कहानी है। जिसका छोटा सा झगड़ा अपने अपार्टमेंट कंपलेक्स में गाड़ी पार्क करते हुए अपने पड़ोसी के साथ हो जाता है। जो बाद में जाकर दोनों के बीच की साइकोलॉजिकल बैटल में बदल जाता है। इस बेहतरीन तमिल थ्रिलर फिल्म को आप इस वीकेंड Disney+Hotstar पर एंजॉय कर सकते हैं।

ध्रुवंगल पथिनारू

ध्रुवंगल पथिनारू एक रिटायर्ड पुलिस वाले की कहानी है। जिसने एक मिस्टीरियस इन्वेस्टिगेशन के दौरान अपनी एक टांग गवां दी थी। इस बेहतरीन फिल्म में पुलिस वाले का किरदार रहमान ने प्ले किया है। जो कई सालों तक एक डबल मर्डर के सीक्रेट को दुनिया के सामने लाने की कोशिश करता है। ये फिल्म शुरुआत से अंत तक सस्पेंस और थ्रिलर से भरी हुई है। जिसे आप ओटीटी प्लेटफार्म Amazon Prime Video पर एंजॉय कर सकते हैं।

अदाई

तमिल थ्रिलर फिल्म अदाई एक टीवी एंकर कामिनी की कहानी है। जिसे एक्ट्रेस अमाला पॉल ने बेहद गंभीरता के साथ स्क्रीन पर प्ले किया है। ये कहानी उस रात की है जब कामिनी अपना काम खत्म कर अगले दिन अपने आप को नेक्ड हालत में एक बिल्डिंग में पाती है। जिसका कामिनी को कोई अंदाजा नहीं रहता है। ये फिल्म खतरनाक सस्पेंस के साथ बेहतरीन सोशल मैसेज देती है। जिसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म Amazon Prime Video पर देख सकते हैं।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...