Bekaboo Cast: बिग बॉस के बाद शालीन भनौत को एक बड़ा ब्रेक मिला है और वह भी किसी छोटे-मोटे रियलिटी शो में नहीं बल्कि लंबे चलने वाले एक शानदार सीरियल में। इस सीरियल का नाम “बेकाबू” है, जिसमें शालीन के साथ टीवी एक्ट्रेस एशा सिंह, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फ़ेम शिवांगी जोशी और ‘फना- इश्क में मर जावां’ फ़ेम ज़ैन इमाम के साथ ‘नजर’ फ़ेम मोनालिसा भी नजर आएंगी।
Bekaboo Cast: सुपर नेचुरल ड्रामा में शालीन आएंगे नजर
एक मिस्टिकल ड्रामा है जिसमें शालीन भनौत के साथ शिवांगी जोशी को भी एक बड़ा ब्रेक मिलने जा रहा है। इस सीरियल का प्रोमो रिलीज हो चुका है जिसे देखते के साथ ही महसूस होता है कि यह एक सुपरनैचुरल जादुई ड्रामा है। प्रोमो को देखकर पता चलता है कि यह शो शालीन भनौत और एशा सिंह के कैरेक्टर के बारे में है, जो दो बिल्कुल विपरीत लोग हैं और एक दूसरे के प्यार में पड़े नजर आते हैं। अब जब सबको यह पता चल गया है इसमें शिवांगी जोशी भी होंगी, तो फैंस की खुशी की कोई सीमा नहीं है। शिवांगी जोशी की रेड लहंगा वाली वीडियो वायरल हो रही है।
शिवांगी का है डबल रोल
“बेकाबू” को एकता कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं, जिसमें शिवांगी जोशी एक परी का रोल निभाने वाली हैं। शिवांगी ने एक प्रेस कान्फ्रेन्स में बताया कि उनका “बेकाबू” सीरियल में डबल रोल है। यह शो का आधार होगा, और इस रोल को कैमियो कहा जा रहा है। शिवांगी ने अपने फैंस को बताया कि उनका यह रोल बहुत जरूरी है और शो की नींव बनेगा।
शिवांगी जोशी ने एक इंटरव्यू में यह बताया कि वह “बेकाबू” करने के लिए इसलिए आगे बढ़ीं क्योंकि यह एक फैन्टेसी जॉनर वाला शो है और उन्हें खुद फैन्टेसी शोज़ देखना बहुत पसंद है। यह पहली बार है जब शिवांगी जोशी एकता कपूर के साथ जुड़ रही हैं। शिवांगी पहले भी ज़ैन इमाम के साथ काम कर चुकी हैं और उन्हें ज़ैन के साथ काम अकरके बहुत मजा आ रहा है। शिवांगी जोशी को पहली बार डिफरेंट ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर इसमें चैलेंज महसूस हुआ है।
क्या है सीरियल की कहानी
इस सीरियल के बारे में कहा जा रहा है कि यह परी और राक्षस की कहानी के बारे में है, जिसमें परी का किरदार एशा सिंह और रक्षास का किरदार शालीन निभा रहे हैं। यह कहानी ऐसी परी की है, जो अपने राक्षस पति, अपने ससुराल की फैमिली और अपनी पूर्वज परियों के बीच के युद्ध में फंसी हुई है। “बेकाबू” सीरियल 18 मार्च को कलर्स टीवी पर लॉन्च होने जा रहा है। यह एक डेली सीरियल नहीं है बल्कि हर सप्ताह शनिवार और रविवार को रिलीज होने जा रहा है। यह रात के 9 बजे कलर्स टीवी और कलर्स एचडी चैनल्स पर दिखेगा।
