Badshah with Rolls-Royce Car
Badshah Buys a Rolls-Royce Car

Summary:12.45 करोड़ की रोल्स रॉयस कलिनन खरीदकर बादशाह ने बनाया नया रिकॉर्ड

बादशाह ने रोल्स रॉयस कलिनन सीरीज II खरीदकर उन हस्तियों की लिस्ट में जगह बना ली है, जिनके पास दुनिया की सबसे लग्जरी SUV मौजूद है।

Badshah Buys a Rolls-Royce Car: रैपर और सिंगर बादशाह को हमेशा से ही लग्‍जरी गाड़ियों का काफी शौक रहा है। उनके पास कई सारी गाड़ियाँ हैं और इसी कड़ी में एक और नया नाम जुड़ गया है। बादशाह ने एक नई चमचमाती रोल्स रॉयस कलिनन खरीदी है। इस गाड़ी को खरीदने के बाद वे मुकेश अंबानी, शाहरुख खान, अजय देवगन जैसे बड़े दिग्‍गजों की सूची में शामिल हो गए हैं। साथ ही वे रोल्स रॉयस कलिनन सीरीज II खरीदने वाले पहले भारतीय म्यूज‍िशियन भी बन गए हैं। इस कार की एक्‍स-शोरूम कीमत लगभग 12.45 करोड़ रूपए है। इस कार को खरीदने के बाद बादशाह ‘रॉयल क्लब’ में भी शामिल हो गए हैं, जिसमें अल्लू अर्जुन और भूषण कुमार जैसे कई बड़े नामी हस्तियाँ शामिल हैं।

बादशाह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने फैंस के साथ अपनी इस नई कार की प्यारी झलक शेयर की है। उन्‍होंने इस कार की फोटो और वीडियो शेयर करते हुए नीचे कैप्शन में लिखा है कि  ‘ज़ेन वाले लकड़े’। जैसे ही बादशाह ने काले रंग की रोल्‍स रॉयस की तस्वीर शेयर की, वैसे ही फैन्स और सेलेब्स ने बधाइयों का तांता लगा दिया।

Badshah with car
What is the price of a Rolls-Royce car?

मुंबई में नई रोल्स रॉयस कलिनन सीरीज II कार की ऑन-रोड कीमत लगभग 12.45 करोड़ रुपये है। यह कार 6.75 लीटर ट्विन-टर्बो V12 इंजन के साथ आती है, जो 563 bhp पावर और 850 Nm टॉर्क देती है। इस कार की गिनती दुनिया की सबसे शानदार एसयूवी में भी की जाती है।

इस कार की बाहरी डिजाइन के बारे में बात करें तो इसमें इल्युमिनेटेड ग्रिल, स्लिमर हेडलाइट्स और 23-इंच ऑप्शनल व्हील्स दिए गए हैं। कार के अंदर की लग्जरी में भी खास है, इसमें नया डैशबोर्ड, ग्लास पैनल, स्पिरिट ऑफ एक्सटसी क्लॉक कैबिनेट, स्टारलाइट हेडलाइनर जैसी कई खास सुविधाएं भी शामिल हैं।

Badshah  with car collection
What cars does Badshah own?

बादशाह के पास कई महँगी-महँगी गाड़ियाँ हैं, जिसमें एक रोल्स रॉयस व्रेथ भी है। इसके अलावा उनके कार कलेक्शन में लेम्बोर्गिनी उरुस, पोर्श केमैन, ऑडी क्यू8, जीप रैंगलर रूबिकॉन, बीएमडब्ल्यू 640डी, मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास और जीएलएस 350 डी जैसी कई महँगी गाड़ियां भी शामिल हैं।

बादशाह बॉलीवुड इंडस्‍ट्री के सबसे अमीर म्‍यूजिश‍ियन और सिंगर हैं। बादशाह के कार कलेक्‍शन की कुल 30 करोड़ रूपए से भी ज्यादा है। इनकी नेट वर्थ की बात करें, तो यह तकरीबन 124 करोड़ रूपए है। बादशाह की कमाई का सबसे बड़ा हिस्सा उनके हिट गानों, स्टेज शोज और ब्रांड एंडोर्समेंट से ही आता है। इसके अलावा बादशाह के कई बिजनस वेंचर्स भी हैं, जिससे उनकी काफी अच्छी कमाई होती है।

म्‍यूजिश‍ियन और सिंगर के अलावा बादशाह एक बिजनेसमैन भी हैं, वे ‘बैडबॉय पिज्जा’ नाम से एक पिज्जा चेन के मालिक हैं। साथ ही वे एक कपड़ों के ब्रांड, एक प्रोडक्शन हाउस और ‘बटरफ्लाई’ क्‍लब के भी मालिक हैं। इसके अलावा बादशाह ने दवाइयों के बिजनेस में भी इनवेस्‍ट कर रखा है।

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...