Atal
Atal

Overview: अटल ने माफीनामा देने से किया इनकार, क्या उनका ये फैसला बढ़ाए देगा उनकी मुश्किलें?

Atal Serial New Episode: एंड टीवी का शो अटल इन दिनों खूब सुर्खियों में बना हुआ है। इस शो की शुरुआत 5 दिसंबर 2023 से एंड टीवी पर हुई थी। तब से अब तक इसे ऑडियंस का खूब प्यार मिल रहा है। यह सीरियल भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित है। इस शो में उनके बचपन का संघर्ष दिखाया गया है। सीरियल में दिखाया गया है कि उन्होंने 7 साल की उम्र से ही कैसे अपनी लड़ाई लड़ना शुरू कर दिया था।

Atal Serial: एंड टीवी का शो अटल इन दिनों खूब सुर्खियों में बना हुआ है। इस शो की शुरुआत 5 दिसंबर 2023 से एंड टीवी पर हुई थी। तब से अब तक इसे ऑडियंस का खूब प्यार मिल रहा है। यह सीरियल भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित है। इस शो में उनके बचपन का संघर्ष दिखाया गया है। सीरियल में दिखाया गया है कि उन्होंने 7 साल की उम्र से ही कैसे अपनी लड़ाई लड़ना शुरू कर दिया था।

इन दिनों ये कहानी एंड टीवी पर खूब सुर्खियों में है। शो के लेटेस्ट एपिसोड का प्रोमो रिलीज हो चुका है। प्रोमो में दिखाया गया है कि कैसे अटल को एक गोदाम में कैद करके माफ़ीनामा लिखने के लिए कहा जाता है। उन्हें धमकी दी जाती है, अगर वो ये माफीनामा नहीं लिखेंगे, तो उन्हें मौत के घाट उतार दिया जाएगा। क्या अटल माफीनामा लिखेंगे?

अटल को किया कैद

शो के लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया है कि अटल को एक गोदाम में पुलिस और बड़े जमीनदार कैद करके रखते हैं और उन्हें जबरन माफीनामा लिखने को कहते हैं। प्रोमो में दिखाया गया है अटल कहते हैं, “नहीं मत लिखिएगा ये माफीनामा। मर जाने दीजिए मुझे। ज्यादा कुछ नहीं होगा। कम से कम मैं याद तो रहूंगा। सत्य की आवाज बचाते-बचाते अटल ने अपनी जान दे दी।”

क्या दारोगा की गोली से बच पाएंगे अटल

शो के प्रोमो के दूसरे क्लिक में दिखाया गया है कि अखबार में अटल का माफीनामा छाप दिया जाता है। इस पर दारोगा फिर से अटल को माफी मांगने कहता है और उन पर बंदूक तान देता है। प्रोमो में दिखाया गया है कि दारोगा गोली चला देता है, लेकिन ये गोली किसे लगी, ये एक सस्पेंस है। 

क्या अटल को बचा पाएंगे उनके घरवाले

वहीं, दूसरी तरफ अटल के माता-पिता उन्हें ढूंढने और बचाने की कोशिशों में लगे नजर आते हैं, लेकिन गांव वाले उन्हें ऐसा करने से रोकते हैं और कहते हैं, इससे अटल की जान को खतरा हो सकता है। अटल के पिता कहते हैं, “सरेआम मेरे बेटे को उठाकर ले गए। कौन लेकर गया ये भी मालूम है, लेकिन हम कुछ नहीं कर सकते। हम पुलिस के पास नहीं जा सकते। हम राजा साहब के पास नहीं जा सकते। हम सिर्फ अपने घर जा सकते हैं। सिर्फ उम्मीद लिए।”

इस पर सभी गांव वाले अटल के पिता को खुद को संभालने कहते हैं। सभी लोग अटल के पिताजी को मजबूत बनने की सलाह देते हैं और उनकी हौंसला बढ़ाते हैं। सभी लोग उन्हें कहते हैं अटल को कुछ नहीं होगा। आप खुद को संभालिए। 

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...