शादी ब्याह के इश्तेहार अक्सर अटपटे होते हैं, कोई दुल्हन की गोरी रंगत चाहता है तो कोई 2 बीएचके वाला दूल्हा। इतना तो फिर भी सहनीय था लेकिन अब शादी का एक अजीबोगरीब और बेहद शर्मनाक Matrimonial Ad वायरल हो रहा है। ये वायरल इश्तेहार betterhalf.in पर किसी ने पोस्ट किया और इस का स्क्रीनशॉट एक यूजर ने रेडिट पर डाला। इस मेट्रीमोनियल एड में लड़के ने अपने लिए लड़की ढूंढते हुए उसके ब्रेस्ट और कमर साइज तक का जिक्र किया है।
Liberal but pro life. Boob size. Height and other requirements of this one Indian man on a matrimonial site! pic.twitter.com/xxljeXAHsG
— Naimish Sanghvi (@ThatNaimish) November 19, 2021
इस विज्ञापन में लड़के ने लिखा कि लड़की की लम्बाई 5’2 से 5’6 के बीच होनी चाहिए, ब्रेस्ट साइज 32बी या 32सी हो और कमर 12-16 (विदेशी माप) हो। इसके साथ ही उसने ये भी लिखा कि बिस्तर पर लड़की को अलग-अलग कपड़े पहनने का शौक होना चाहिए।
इस विज्ञापन पर ट्विटर यूजर्स ने विभिन्न प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा, ‘ये शादी के लिए लड़की ढूंढ रहा है या पुतला?’ दूसरे ने लिखा, ‘इस तरह के बाहर और भी हैं, हालांकि वो ऐसे खुले में नहीं लिखते जैसे ये लिखते हैं। अनुभव से बोल रही हूं। ये लोग बहुत वेलकमिंग नजर आते हैं, लेकिन अन्दर से यही चाहते हैं।’ ट्विटर पर ऐसे बहुत से यूजर हैं जिन्होंने इस व्यक्ति का पक्ष भी लिया। किसी ने लिखा, ‘अगर वो यह चाहता है तो इसमें बुराई क्या है?’