Overview: कुत्ते से खेल रहा था गार्ड, अचानक जान पर आई बात
Stray Dogs Attacked Security Guard Viral Vdeo: आवारा कुत्तों का आतंक पब्लिक प्लेस से लेकर सोसाइटी तक हर जगह बढ़ता जा रहा है। हाल ही में एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक वॉचमैन को ड्यूटी के दौरान कुत्तों के साथ खेलता हुआ देखा जा रहा है। इसके बाद सिक्योरिटी गार्ड के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते।
Stray Dogs Attacked Security Guard Viral Video: आवारा कुत्तों का आतंक पब्लिक प्लेस से लेकर सोसाइटी तक हर जगह बढ़ता जा रहा है। हाल ही में एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक वॉचमैन को ड्यूटी के दौरान कुत्तों के साथ खेलता हुआ देखा जा रहा है। इसके बाद सिक्योरिटी गार्ड के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते।
सोसाइटी के गेट के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में सारी घटना कैद हो गई, वरना कोई भी इस पर विश्वास न कर पाता। कुत्तों की इस दंग कर देने वाली घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आए दिन सोशल मीडिया पर ऐसा वीडियोज सामने आती हैं, जहां दिन-दहाड़े ही आवारा कुत्ते बच्चों, महिलाओं और बुर्जुर्गों पर हमला कर देते हैं। कई बार तो कुछ कुत्ते लोगों पर जानलेवा हमला भी कर देते हैं। इससे बहुत से लोग अपनी जान भी गवां देते हैं।
कुत्तों के आतंक का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर इन दोनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक सिक्योरिटी गार्ड को कुत्तों के साथ खेलते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में वॉचमैन आवारा कुत्तों के साथ खेलता हुआ नजर आ रहा है। वॉचमैन अपने बूथ के बाहर आकर एक सफेद कुत्ते के सिर पर हाथ फेरता हुआ दिखता है। तभी सामने से एक आवारा कुत्ता तेजी से दौड़ता हुआ आता है और सीधे गार्ड पर जोरदार हमला कर देता है।
आवारा कुत्ते ने किया वॉचमैन पर हमला
Dog attacks watchman outside a residential society !
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) March 31, 2025
pic.twitter.com/ISLpZWy3PE
वीडियो में देखा जा सकता है कि कुत्ता दौड़ते हुए वॉचमैन के हाथ पर जोर से जकड़ लेता है। गार्ड उससे अपना हाथ छुड़वाने की खूब कोशिश करता है और लगातार उसे मारता है। इस सब के बाद भी अवारा कुत्ता वॉचमैन को खतरनाक तरीके से जमीन से खींचकर नीचे पटक देता है। खूब कोशिशों के बाद गार्ड जैसे-तैसे खुद को कुत्ते की जकड़ से बचकर भागने में सफल हो जाता है, लेकिन इस सब में उसके हाथ पर गंभीर चोट लग जाती है।
एक्स पर वीडियो हुआ वायरल
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक्स पर @gharkekalesh नाम के पेज से शेयर किया गया है। अब तक इस वीडियो क्लिप को 58000 से ज्यादा लोग देख चुके हैं। कुत्तों के आतंक को देखकर लोग काफी घबराए हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर इंटरनेट यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
इंटरनेट यूजर्स में फैली दहशत
कुत्ते के हमले को देखकर इंटरनेट पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ”इंडिया में आवारा कुत्तों की चिंता इतनी ज्यादा बढ़ चुकी है।” वहीं, एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “गार्ड के साथ बहुत ही गलत हुआ है, सरकार को इस पर कुछ ना कुछ करना चाहिए।” वही एक अन्य ने लिखा, ”अगर यही हमला किसी बच्चे पर हुआ होता, तो उसकी जान भी जा सकती थी।”
