प्रेमी को किस करते ही मरते-मरते बची लड़की, जानिए पूरा किस्सा
Viral woman nearly dies after kissing : किस करने के कुछ घंटे मिनट बाद महिला की जान आफत में आ गई। आइए जानते हैं इस पूरी घटना के बारे में-
Woman Nearly Dies after Kissing: कपल्स अपने बीच के प्यार को अलग-अलग तरह से बयां करते हैं, कुछ कपल्स प्यार का इजहार एक-दूसरे को किस करके करते हैं। मुख्य रूप से कम उम्र में प्यार का इजहार अक्सर लोग किस करके करते हैं, लेकिन एक लड़की के साथ ऐसा करना भारी पड़ गया है। जी हां, आपको जानकर हैरानी होगी कि प्यार का इजहार करने वाला यह रोमांचक पल काफी खूबसूरत होता है, लेकिन इस लड़की का यह पल काफी खौफनाक हो गया। आइए जानते हैं इस लड़की द्वारा बताया गया रोमांचक और खौफनाक किस्सा?
18 साल की उम्र में घटी ये घटना

दरअसल, 28 वर्षीय फोबे कैम्पबेल हैरिस लंदन की टॉप प्रोड्यूसर हैं। इन्होंने सोशल मीडिया पर अपने जीवन की एक घटना को शेयर किया, जो काफी हैरान करने वाली है। उन्होंने जो घटना बताई, वो काफी डरावनी और अजीब से लग सकती है।
उन्होंने बताया कि पहली बार उन्होंने 18 साल की उम्र में अपने ब्वॉयफ्रेंड को किस किया था, जो उनके लिए जानलेवा साबित हो गया था। वे आजकल उस पल को याद करती हैं, लेकिन किसी खूबसूरत पल के लिए नहीं बल्कि एक दर्द के रूप में उन्हें उस दौरान घटी घटनाएं याद आती हैं।
एक किस बन गया था जानलेवा

सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए फोबे ने बताया कि अपने ब्वॉयफ्रेंड को पहला किस करना उनके लिए शुरू में काफी रोमांचक रहा, लेकिन कुछ मिनट बाद यह पल खौफनाक होता गया, जिसे वे आजतक नहीं भूल पाई हैं।
उन्होंने बताया कि जैसे ही उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड को किस किया, वैसे ही उन्हें गर्दन में भारीपन आने लगा और शरीर के अलग-अलग हिस्सों में लाल दाने और सूजन दिखाई देने लगे। अपनी बिगड़ती हुई हालत देखकर उन्होंने इमरजेंसी इंजेक्शन लिया, लेकिन इसका असर नहीं हुआ।
इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में उन्हें बताया गया कि वे एनाफिलेक्सिस नामक किसी एलर्जी से ग्रसित हैं। अगर समय पर इस एलर्जी का इलाज नहीं हुआ, तो उनके लिए जानलेवा साबित हो सकता है। उन्हें बताया गया कि उनके प्रेमी ने कुछ ऐसी चीज खाई थी, जिससे उन्हें एलर्जी है।
