अरमान को होगा अभिरा के प्यार का एहसास, रूही के पैरों तले खिसकेगी जमीन: YRKKH Upcoming Twist
YRKKH Upcoming Twist

YRKKH Upcoming Twist : टीवी शो यह रिश्ता क्या कहलाता में इन दोनों अरमान और रूही की शादी का फंक्शन दिखाया जा रहा है। इस शो का आने वाला एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है। दरअसल अरमान को एहसास हो गया है कि वह रूही से नहीं बल्कि अभिरा से प्यार करता है। धीरे-धीरे उसके सामने दादी सा की सच्चाई भी आ जाएगी। ऐसे में वह चिढ़ने लगेगा और रुही के सामने अपने दिल की बात बोल देगा। इसके बाद जमकर ड्रामा बचेगा।

Also read : अपनाएं जैकलीन फर्नांडीज के 7 ब्यूटी रूटीन: Celebrity Beauty Care

आने वाले एपिसोड में अभिरा गलती से अपना सारा सामान लेकर पोद्दार हाउस के बाहर पहुंच जाएगी। वह कहेगी कि किस्मत भी नहीं चाहती कि मैं अपने एक्स घर को बिना बाय बॉल चली जाऊं। इसके बाद अरमान और रूही को दिखाया जाता है जहां अरमान हल्दी की रस्म से पहले रूही के साथ पूजा करता है और फिर उसके साथ बात करता है।

आने वाले एपिसोड में अरमान रूही से बोलेगा कि मैं कुछ कहना चाहता हूं रूही रहेगी कि यही ना कि कल हमारी शादी होगी। इस पर अरमान परेशान हो जाता है और कहता है कि यह शादी नहीं हो सकती मैं अभिरा से प्यार करता हूं। यह सुनने के बाद रूही के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। इधर अरमान रूही से अपने दिल की बात कहता है उधर अभिरा पोद्दार हाउस को बाय-बाय बोलती हैं। वह अपना सामान उठाती है और कहती है कि मेरे शहर छोड़ कर हमेशा के लिए जा रही हूं।

इधर एक तस्वीर भी सामने आई है जिसमें अरमान को दादी सा के साथ बदतमीजी करते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि अरमान बहुत गुस्से में रहता है। दादीसा जैसे तैसे हल्दी की रस्म पूरी करने की कोशिश कर रही होंगी। लेकिन अरमान को गुस्सा आ जाएगा और वह बदतमीजी पर उतारू हो जाएगा।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...