Archana Puran Singh Films Housekeeper’s First-Ever Flight
Archana Puran Singh Films Housekeeper’s First-Ever Flight

Summary: अर्चना पूरन सिंह हाउस हेल्प भाग्यश्री को ले गईं उसकी पहली फ्लाइट पर

अर्चना पूरन सिंह की बेंगलुरु यात्रा में उनके परिवार और हाउस हेल्प भाग्यश्री के साथ बिताए गए पल बेहद खास थे। भाग्यश्री का पहली फ्लाइट का अनुभव, हल्के-फुल्के प्रैंक और लोकल डिशेज की खोज ने उनके समय को खास बना दिया।

Archana Puran Singh House Help: एक्ट्रेस और होस्ट अर्चना पूरन सिंह ने हाल ही में बेंगलुरु की यात्रा के दौरान अपने व्लॉग पर एक खास और यादगार अनुभव शेयर किया। दरअसल इस यात्रा पर अर्चना पूरन सिंह अपनी हाउस हेल्प भाग्यश्री को भी ले गईं और यह भाग्यश्री की पहली फ्लाइट थी। इस अनुभव को अर्चना ने अपने व्लॉग में शेयर किया, जिसने उनके कई फैंस के दिल को छू लिया।

अर्चना पूरन सिंह के व्लॉग की शुरुआत सुबह जल्दी हुई, थोड़ी हलचल तब हुई जब भाग्यश्री ने देर से उठने के कारण माफी मांगी और फिर जल्दी से तैयार होकर अर्चना की फैमिली के साथ निकल पड़ी। पूरे सफर का माहौल हल्का-फुल्का और खुशी भरा रहा। सभी लोग आपस में हंसी मजाक करते रहे और सुबह के समय बातचीत और चुटकुलों से माहौल मजेदार बन गया।

YouTube video

एयरपोर्ट पर पहुंचते ही अर्चना और उनकी फैमिली ने जल्दी से ब्रेकफास्ट किया। इस दौरान अर्चना और उनके बेटे आर्यमन सेठी के बीच बातचीत में आर्यमन की तुलना फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे की काजोल से की गई, और शाहरुख खान को पिज्जा के साथ जोड़कर मजाकिया अंदाज में चर्चा हुई। जब सभी फ्लाइट में अपनी अपनी सीट पर बैठे, तो अर्चना ने भाग्यश्री के पास बैठे यात्री से उसकी सीट बेल्ट में मदद मांगी। इस पर भाग्यश्री ने हंसते हुए कहा, “मैंने पहले ही बेल्ट बांध ली है।”

बेंगलुरु पहुंचने के बाद अर्चना और उनके बेटे आर्यमन ने भाग्यश्री के साथ एक छोटा सा प्रैंक किया। उन्होंने उसे बताया कि उसका सामान गायब हो गया है। भाग्यश्री के चेहरे पर चिंता साफ दिखी, लेकिन जैसे ही उसे पता चला कि यह मजाक था, राहत की सांस ली। इसके बाद अर्चना ने भाग्यश्री से उसकी पहली फ्लाइट के अनुभव के बारे में पूछा। भाग्यश्री ने कहा, “फ्लाइट के उड़ने के समय मैं सीट के किनारे पकड़ कर बैठी थी और लोग मुझे देख रहे थे, लेकिन जैसे ही फ्लाइट हवा में गई, मुझे ऐसा लगा कि हम बादलों पर चल रहे हैं।”

गौरतलब है कि अर्चना पूरन सिंह की हाउस हेल्प भाग्यश्री की पॉपुलैरिटी फराह खान के कुक दिलीप से कम नहीं है। अर्चना कई बार भाग्यश्री के वीडियोज़ डालती रहती हैं।

बेंगलुरू एयरपोर्ट पर उतरने के बाद अर्चना की फैमिली ने बेंगलुरु में होटल तक पहुंचने के लिए मर्सिडीज को इन्जॉय किया। इस दौरान आर्यमन कार की खूबियों को उत्साहपूर्वक दिखा रहे थे, जिस पर अर्चना ने कहा, “तुम तो किसी कैंडी स्टोर में बच्चे की तरह बिहेव कर रहे हो।” आर्यमन ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “हां, मैं सच में ऐसा ही महसूस कर रहा हूं।”

होटल पहुंचने के बाद अर्चना ने यह भी बताया कि उनके छोटे बेटे आयुष्मान साथ में नहीं आ पाएक्योंकि उसे एक्टिंग का पहला असाइनमेंट मिला है। 

दिन भर की यात्रा के दौरान अर्चना की फैमिली ने बेंगलुरु की लोकल डिशेज को इन्जॉय किया। वे सब वीवीपुरम गए और वहां के मोसारु कोडुबले, मड्डुर वडा, और अवरेबेल डोसा जैसी ट्रेडिशनल डिशेज को चखा। उन्होंने पाइनअपप्ल पकौड़ा खाया और उसकी खूब तारीफ़ें कीं। 

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...