Summary: भाग्यश्री का ग्लोइंग स्किन सीक्रेट, ओट्स, शहद और दूध वाला फेसपैक
भाग्यश्री, जो 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेसेस में से एक हैं, 53 साल की हो चुकी हैं, लेकिन उनकी स्किन ग्लोइंग और जवां दिखती है। वह महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर भरोसा नहीं करतीं और घर का बना फेसपैक इस्तेमाल करती हैं।
Bhagyashree Skincare Routine: भाग्यश्री 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेसेस में से एक थी। भाग्यश्री 53 साल की हो चुकी हैं, लेकिन उनकी स्किन देखकर कोई भी उनकी असली उम्र का अंदाज़ा नहीं लगा सकता। उनकी ग्लोइंग और जवां दिखने वाली स्किन कई सेलेब्रिटीज़ को भी पीछे छोड़ देती है। भाग्यश्री कोई ब्यूटी प्रोडक्ट नहीं बल्कि घर में बना फेसपैक चेहरे पर इस्तेमाल करती हैं। इसी फेसपैक के कारण भाग्यश्री की त्वचा ग्लोइंग नजर आती है। बॉलीवुड एक्ट्रेस के फिटनेस और ब्यूटी सीक्रेट्स फैंस हर समय जानने के लिए एक्साइटेड रहते हैं।
भाग्यश्री ने शेयर स्किन केयर सीक्रेट
दरअसल, भाग्यश्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वे अपनी स्किन केयर रूटीन के बारे में बता रही हैं। साथ ही यंग, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए एक फेसपैक बनाने का तरीका भी बताया है। भाग्यश्री इस फेसपैक रूटीन को सुबह में फॉलो करती हैं। इसके फैसपैक को बनाने के लिए आपको सिर्फ शहद, ओट्स पाउडर और दूध चाहिए। शहद और दूध दोनों ही स्किन को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज करते हैं। साथ ही ये एंटी-इंफ्लेमेटरी भी हैं, जो एक्ने को कम करते हैं। एंटी-एजिंग हैं जो स्किन से फाइन लाइंस को दूर करते हैं।
पैक को इस तरह करें इस्तेमाल

सबसे पहले एक बर्तन लें और उसमें ओट्स का पाउडर और दूध मिलाएं। दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स करें और फिर इसमें शहद मिलाएं। मिश्रण को मिक्स करके गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। यदि पेस्ट ज्यादा गाढ़ा लग रहा है तो आप इसमें 2-3 चम्मच दूध भी डाल सकते हैं। फिर चेहरे धोकर पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद चेहरा सादे पानी से धो लें।
स्किन को होते हैं कई फायदे
ओट्स आपकी स्किन पर एक क्लींजर के तौर पर काम करेगा। वहीं दूध और शहद चेहरे को अच्छे से मॉइश्चराइज करने में मदद करता है।
चेहरे की रंगत सुधारने में मिलती है मदद

ओट्स में एंटीऑक्सीडेंट्स व एंटीइंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। यह आपकी स्किन की रंगत सुधारने में मदद करते हैं।
स्किन बनेगी सॉफ्ट
फेसपैक में इस्तेमाल किया गया दूध आपकी स्किन को सॉफ्ट बनाने में मदद करेगा।
ब्लैकहेड्स होंगे दूर
इसके अलावा ओट्स में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो त्वचा से एक्स्ट्रा ऑयल निकालने में मदद करते हैं। यदि आपको ब्लैकहेड्स की समस्या है तो आप ओट्स का फेसपैक चेहरे पर इस्तेमाल कर सकते हैं।
झुर्रियां और मुहांसे होंगे दूर

यदि आपके चेहरे पर मुंहासे और झुर्रियों की समस्या है तो आप इस फेसपैक में हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। हल्दी में पाए जाने वाले एंटीसेप्टिक, एंटीइंफ्लेमेटरी गुण त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं।
ड्राई स्किन से मिलेगा छुटकारा
ओट्स के फेस पैक में शहद का भी इस्तेमाल किया जाता है। शहद एक एंटीसेप्टिक के रुप में कार्य करता है यदि आपकी स्किन ड्राई हो जाती है तो आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपकी त्वचा को लंबे समय तक हाइड्रेट रखने में सहायता करता है।
