Summary:फीफा वर्ल्ड कप 2034, सऊदी अरब में बनेगा अरामको स्टेडियम, बदल देगा वर्ल्ड कप का अनुभव
2034 फीफा वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहा सऊदी अरब अल खोबर में अत्याधुनिक अरामको स्टेडियम तैयार कर रहा है।
फीफा मानकों और समुद्री लहरों से प्रेरित डिजाइन वाला यह स्टेडियम दुनियाभर का ध्यान खींचेगा।
Saudi Arabia FIFA World Cup 2034: ‘फीफा वर्ल्ड कप’ दुनिया के सबसे बड़े स्पोर्टिंग इवेंट्स में से एक है। पूरे विश्व की नजरें इस पर टिकी होती हैं, किसी भी देश के लिए इसकी मेजबानी करना कोई आसान काम नहीं होता है। इसका आयोजन जब भी किसी देश में किया जाता है तो वह देश इसकी तैयारियां कई सालों पहले ही शुरू कर देता है। सऊदी अरब को भी साल 2034 में होने वाले फीफा वर्ल्ड कप की मेजबानी मिली है और इसके लिए सऊदी अरेबिया ने इसकी पूरी तैयारी जीरों-शोरों से शुरू कर दी है। सऊदी ने देश के अन्दर एक से एक शानदार स्टेडियम बनाने शुरू कर दिए हैं। इन्हीं में से एक है ‘अरामको स्टेडियम’।
क्यों खास है अरामको स्टेडियम

अरामको स्टेडियम देश के पूर्वी तट में बसे शहर अल खोबर में बनाया जा रहा है। इसी स्टेडियम में साल 2034 में होने वाले वर्ल्ड कप की मेजबानी की जाएगी। इससे पहले इस स्टेडियम में साल 2027 में होने वाले एएफसी एशियन कप के मैच भी खेले जाएंगे। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि यह स्टेडियम इस साल पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा।
अरामको स्टेडियम इसलिए भी खास है क्योंकि यह देश के ‘विजन 2030’ का प्रतीक माना जा रहा है, इसका मुख्य उद्देश्य खेल, पर्यटन और मनोरंजन को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देना है। इस स्टेडियम का नाम दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी सऊदी अरामको के नाम पर रखा गया है। इस स्टेडियम को अल्ट्रा-मॉडर्न तकनीक, शानदार आर्किटेक्चर और पर्यावरण-अनुकूल सुविधाओं से तैयार किया जा रहा है। इसे इस तरह से तैयार किया जा रहा है कि इसमें अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल मैच, बड़े खेल आयोजन और मेगा इवेंट्स की मेजबानी की जा सके। यह स्टेडियम सऊदी अरब की आधुनिक सोच, आर्थिक ताकत और वैश्विक पहचान को भी दर्शाता है।
समंदर की याद दिलाता है अरामको स्टेडियम

इस समय अरामको स्टेडियम बनकर तैयार हो जाएगा। यह स्टेडियम पूरी तरह से फीफा के स्टैंडर्ड के मुताबिक बनाया जा रहा है। इस स्टेडियम में एकसाथ 46,000 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। इस स्टेडियम की सबसे खास बात यह है कि इसका डिजाइन समंदर में उठने वाली लहरों के जैसा है। इसकी छत और दीवरें इस तरह से तैयार की गईं हैं कि इन्हें देखकर ऐसा लगता है कि समंदर की लहरें एक के बाद एक आ रही हैं। इसकी छत और दीवारों की बनावट स्टेडियम की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम कर रहे हैं।
अरामको स्टेडियम में मिलेंगी कई सुविधाएं

अरामको स्टेडियम 800,000 स्क्वायर मीटर में बनने जा रहा है और इसमें कई तरह की अलग-अलग सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। इसमें ट्रेनिंग ग्राउंड के अलावा, इंटरटेनमेंट, रिटेल जोंस और पब्लिक स्पेसस और बाकी का जरूरी इंफ्रस्ट्रग्चर बनाया जा रहा है, ताकि यह स्टेडियम पूरे साल चालू रहे ना कि सिर्फ मैचों के दौरान ही इसमें भीड़ हो। सऊदी अरब के खेल मंत्रालय ने साल 2023 में कई खेल सुविधाओं को तैयार करने के लिए तीन बिलियन डॉलर का बजट दिया था, जिसमें अरामको स्टेडियम का बजट भी शामिल है।
