Apoorva New Controversy
Apoorva New Controversy

Overview:

एक इंटरव्यू में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा ने कई और खुलासे भी किए हैं। शो इंडियाज गॉट लेटेंट के बाद आई परेशानियां भी बताईं।

Apoorva New Controversy: शो इंडियाज गॉट लेटेंट में आकर सुर्खियों में आई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा इन दिनों रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स‘ में नजर आ रही हैं। हालांकि लगातार विवादों में फंसने वाली अपूर्वा अब जिंदगी को लेकर नए सिरे से प्लानिंग कर रही हैं।

अपूर्वा ने किए कई खुलासे

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विवादों के कारण अपूर्वा मखीजा को उनके मकान मालिक ने घर खाली करने के लिए बोल दिया था। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपूर्वा ने खुद इस बात का खुलासा किया। मैशेबल इंडिया को दिए इस इंटरव्यू में अपूर्वा ने कई और खुलासे भी किए हैं। अपूर्वा ने कहा कि जब इंडियाज गॉट लेटेंट को लेकर विवाद हुआ तब पुलिस उन्हें बुलाने के लिए उनके घर पर नोटिस लगाने आई थी। पुलिस के बिल्डिंग में आने पर बिल्डिंग मैनेजमेंट को शिकायत कर दी गई। इसके बाद मकान मालिक ने उन्हें घर खाली करने को बोल दिया।

वीडियो शेयर करके दी थी जानकारी

अपने इंटरव्यू के दौरान अपूर्वा ने बताया कि वह इस घर में करीब एक साल से रह रही थी। लेकिन पुलिस आने के बाद मकान मालिक ने अपूर्वा को कहा कि वह बैचलर्स को मकान नहीं दे सकते। इससे पहले अपूर्वा ने अप्रैल महीने में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके घर खाली करने के संकेत दिए थे। लेकिन पूरा खुलासा उन्होंने अब किया है।

मुंबई छोड़ने की प्लानिंग

अपने इंटरव्यू के दौरान अपूर्वा ने यह भी खुलासा किया कि वह मुंबई छोड़ने की प्लानिंग कर रही हैं। उनका मानना है कि मुंबई में कलाकारों को भले ही मुश्किल से ब्रेक मिलता है, लेकिन कंटेंट क्रिएटर के लिए यहां अपार संभावनाएं हैं। इस शहर में क्रिएटर्स के लिए काफी कुछ आसान है। यही कारण है कि वह मुंबई छोड़ना चाहती हैं। क्योंकि जहां आसानी से सब मिल जाता है, वहां ग्रोथ की गुंजाइश अपने आप कम होने लगती है।

कंफर्ट जोन छोड़ना जरूरी

बातचीत के दौरान अपूर्वा ने कहा कि आज अगर वह किसी डायरेक्टर से मिलना चाहें तो 15 फोन कॉल करने की ही जरूरत है। मीटिंग हो ही जाएगी। नहीं तो किसी बड़ी दिवाली पार्टी में आपकी किसी डायरेक्टर से मुलाकात हो जाएगी। लेकिन यही सुलभता आगे बढ़ने की गुंजाइश खत्म कर देती है। अगर आगे बढ़ना है तो कंफर्ट जोन से बाहर निकलना होगा।

ये है भविष्य की योजना

अपूर्वा ने बताया कि वह फैशन या मैनेजमेंट में मास्टर्स के लिए देश से बाहर जाने की प्लानिंग कर रही हैं। इसके लिए उन्होंने कई एंट्रेंस एग्जाम भी दिए हैं। उन्होंने कहा कि अभी लोग उन्हें जानते हैं, लेकिन उनके लिए यह प्रसिद्धि कम है। वह खुद को बिलबोर्ड पर देखना चाहती हैं।

द ट्रेटर्स शो का ये भी हैं हिस्सा


अपूर्वा अभी रियलिटी शो द ट्रेटर्स में नजर आ रही हैं। डायरेक्टर-प्रोड्यूसर करण जौहर के इस शो में अपूर्वा के साथ कई नामी सेलिब्रिटी भी शामिल हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाले इस शो में एक्टर आशीष विद्यार्थी, एक्ट्रेस जैसमीन भसीन, अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर, सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद, महीप कपूर, सूफी मोतीवाला, पूरवा झा सहित लोग शामिल हैं।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...