अनुष्का और विराट ने बेटे का नाम रखा 'अकाय', जानिए हिंदू धर्म में क्या है इसका मतलब: Virat-Anushka Baby Boy
Virat-Anushka Baby Boy

Virat-Anushka Baby Boy: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को बॉलीवुड के साथ-साथ क्रिकेट जगत में भी हाॅॅट कपल के रूप में जाना जाता है। दोनों ने 2017 में शादी की थी और 11 जनवरी, 2021 को उन्होंने अपनी बेटी वामिका का इस दुनिया में स्वागत किया। अब वामिका को उसका छोटा भाई मिला है। क्योंकि कपल ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया, जिसका उन्होंने अकाय नाम रखा है। 20 फरवरी, 2024 को विराट और अनुष्का ने अपने-अपने आईजी हैंडल पर अपने बेबी के आने और उसके नाम की खबर की एनाउंसमेंट की। 

Also read: यह फोटोज देखकर आप भी कहेंगे अनुष्का-विराट हैं बेस्ट कपल

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के फेंस उनके दूसरे बच्चे के आने की खबर सुनकर खुश है। पिछले कुछ महीनों से ऐसी खबरें आ रही थी कि दोनों एक बार फिर पेरेंट्स बनने वाले हैं और अब इसकी पुष्टि हो गई है। एक पोस्ट में, विराट और अनुष्का ने अनाउंस किया कि 15 फरवरी, 2024 को अपने दूसरे बच्चे अकाय का इस दुनिया मे स्वागत किया है। अकाय एक संस्कृत मूल का नाम है, जिसका अर्थ एक विलक्षण शक्ति है। या एक सर्वोच्च शक्ति, दूसरी ओर, एक ‘ए’ के ​​साथ ‘अकाय’, यानी, तुर्की में ‘अके’ का अर्थ पूर्णिमा है, और तुर्किये में, इस नाम का उपयोग लड़कियों और लड़कों दोनों के लिए किया जाता है। जो लोग नहीं जानते उनके लिए वामिका के नाम का मतलब ‘दुर्गा’ है। 

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली द्वारा अपने फेंस को खुशखबरी सुनाने के बाद, क्रिकेटर की बहन, भावना कोहली ढींगरा ने अपनी आईजी स्टोरी पर विराट-अनुष्का की पोस्ट को फिर से शेयर किया और अपने परिवार में नए सदस्य के आगमन पर खुशी व्यक्त की। विराट-अनुष्का ने भी इस खुशी को सोशल मीडिया के जरिए फेंस के सामने रखा। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपने-अपने आईजी हैंडल पर एक तस्वीर पोस्ट की थी। दोनों ने शेयर किया कि उन्होंने अपने जीवन में अपने छोटे राजकुमार और वामिका के छोटे भाई, अकाय के जन्म के साथ दूसरी बार पेरेंट्स बनने का सौभाग्य लिया है। उन्होंने उनकी प्राइवेसी बनाए रखने की गुजारिश की।