Overview: अनुराग कश्यप को ब्राह्मणों पर कमेंट करना पड़ा भारी
Anurag Kashyap Apologises For His Remark: फेमस फिल्म मेकर अनुराग कश्यप विवादों से घिर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने ब्राह्मण समुदाय को लेकर कुछ ऐसा कहा, जिसके बाद उस पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उनके विवादित कमेंट के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह बयान फिल्म फुले को लेकर चल रहे विवाद के बीच आया है। ऐसे में इस विवाद ने भयंकर रूप ले लिया है। इस पूरे मामले पर अब अनुराग कश्यप ने माफी मांगी है। आइए जानें, क्या है पूरा मामला...
Anurag Kashyap Apology: फेमस फिल्म मेकर अनुराग कश्यप विवादों से घिर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने ब्राह्मण समुदाय को लेकर कुछ ऐसा कहा, जिसके बाद उस पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उनके विवादित कमेंट के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह बयान फिल्म फुले को लेकर चल रहे विवाद के बीच आया है। ऐसे में इस विवाद ने भयंकर रूप ले लिया है। इस पूरे मामले पर अब अनुराग कश्यप ने माफी मांगी है। आइए जानें, क्या है पूरा मामला…
अनुराग कश्यप ने मांगी माफी
शुक्रवार को अनुराग कश्यप ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा कि कोई भी गुस्सा सिर्फ उनके ऊपर ही होना चाहिए। उन्होंने लिखा, “कोई भी काम या भाषण आपकी बेटी, परिवार या दोस्तों के लायक नहीं है।” उन्होंने कथित तौर पर इस कमेंट के बाद अपने परिवारवालों को मिली धमकियों का जिक्र करते हुए पोस्ट में काफी कुछ लिखा।
परिवार को मिलने लगी धमकियां
अनुराग कश्यप ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा, “ये मेरी तरफ से मेरी माफी है, मेरी पोस्ट के लिए नहीं, बल्कि उस एक लाइन के लिए जो नफरत पैदा कर रही है। कोई भी काम या भाषण इस लायक नहीं है कि आपकी बेटी, परिवार, दोस्त और सहकर्मी संस्कार के सरगनाओं से बलात्कार और मौत की धमकियां पाएं। इसलिए, जो भी मैंने कहा है, उसे मैं वापस नहीं ले सकता और मैं इसे वापस लूंगा भी नहीं। लेकिन अगर आप लोगों को किसी को गाली देनी है, तो मुझे ही दें। मेरे परिवार ने न तो कुछ कहा है और न ही वे कभी बोलते हैं।”
महिलाओं को बक्शने की अपील
अनुराग ने ब्राह्मण समुदाय से अपील की, “तो, अगर आप माफी की चाहते हैं, तो यह मेरी माफी है। ब्राह्मणों, कृपया महिलाओं को छोड़ दें। यहां तक कि शास्त्र भी इतनी नम्रता सिखाते हैं, सिर्फ मनुस्मृति ही नहीं। आपको खुद तय करना चाहिए कि आप असल में किस तरह के ब्राह्मण हैं। जहां तक बात है मेरी, मैं सभी से माफी मांगता हूं।”
कैसे शुरू हुआ था विवाद?
दरअसल, यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ, जब अनुराग कश्यप ने एक यूजर को जवाब दिया, जिसने कमेंट किया था, “ब्राह्मण तुम्हारे बाप हैं…”, जिस पर अनुराग ने जवाब दिया, “ब्राह्मणों पर मैं पेशाब करूंगा… कोई समस्या?।” यह पोस्ट वायरल हो गई, जिससे कई ब्राह्मण संगठनों में नाराजगी फैल गई। अनुराग के इस कमेंट से उनकी बहुत किरकिरी हुई। इसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि उन्हें माफी तक मांगनी पड़ी। उनके परिवार को धमकियां भी मिलने लगीं।
फुले को लेकर छिड़ा विवाद
यह पूरा रिएक्शन प्रतीक गांधी और पत्रलेखा स्टारर फिल्म फुले को लेकर विवाद के बाद आया है। यह फिल्म 11 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर बोर्ड द्वारा बदलाव सुझाए जाने के बाद अब इसे 25 अप्रैल तक टाल दिया गया है। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज जैसे समूहों ने आपत्ति जताई, उनका दावा है कि फिल्म समुदाय को नकारात्मक रूप में पेश करती है। निर्माताओं ने स्पष्ट किया कि उनका अपमान करने का कोई इरादा नहीं था।
