थ्रिलर से भरपूर होगा अनुपमा का अगला एपिसोड, अनु और देविका की गाड़ी पर होगा हमला: Anupama Upcoming Twist
Anupama Upcoming Twist

Anupama Upcoming Twist: टेलीविजन का चर्चित शो अनुपमा इन दिनों दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। अब शो का आने वाला एपिसोड काफी ज्यादा थ्रिलिंग रहने वाला है। आने वाले एपिसोड के बारे में जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक जमकर ड्रामा होने वाला है। आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा और देविका उसे लड़की से मिलने जाएंगे जो उन्हें फोन कर रही थी। दरअसल एक लड़की उन्हें फोन कर के लोकेशन भेज कर मिलने को कहती है। वह बोलेगी कि उसे तपिश के बारे में कुछ बातें करनी है।

Also read: यशदीप,गुलाटी को बेचेगा स्पाइस एंड चटनी ?, अनुज और श्रुति की लव स्टोरी में आएगा ट्विस्ट: Anupama Upcoming Twist

देविका कहती है कि यह कोई फ्रॉड कॉल हो सकता है या फिर कोई ऐसा व्यक्ति हो सकता है, जो शादी तुड़वाना चाहता है। इसके बाद अनु रहेगी कि उसने वनराज को किसी से फोन से बात करते हुए देखा था। वह बोल रहा था कि टीटू की शादी में इस औरत को लाना बहुत जरूरी है तभी देवीका मानेगी। दोनों लोकेशन फॉलो करते हुए पहुंचेंगे और गाड़ी रात के समय एक सुनसान जगह पर जाकर रुक जाएगी। दोनों सच में पड़ जाएंगे की एक लड़की ने उन्हें सुनसान लोकेशन पर क्यों बुलाया है।

अनु गाड़ी से निकलकर आसपास देखने की कोशिश करती है लेकिन देविका उसे मना कर देती है कि इस तरह से सुनसान सड़क पर बाहर निकलना सुरक्षित नहीं है। तभी फटे हुए कपड़े में एक आदमी वहां पर पहुंचता है और गाड़ी पर जोर से हाथ मारता है। दोनों डर जाते हैं और अनुपमा देविका को फटाफट गाड़ी चलाने को कहेगी। अब आगे क्या होता है यह तो आने वाले एपिसोड में ही पता चल पाएगा।

जो खबरें सामने आ रही है उसके मुताबिक यह टीटू की गर्लफ्रेंड है जो एक पागल शख्स की वजह से अनुपमा और देविका से नहीं मिल पाएगी। उधर काव्य के सामने धीरे-धीरे राज खुल रहे हैं और वह समझ चुकी है कि वनराज टीटू और डिंपल की शादी करवाने के लिए कोशिश कर रहा है। आधी रात को वनराज का फोन बजेगा और वह एक लिफाफा लेकर कहीं जाएगा तभी काव्या उसका पीछा करेगी और फिर सारा राज खुलेगा।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...