आपको बता दें कि ‘बिग बॉस 13’ का फिनाले जहां 12 जनवरी में होना था वो अब दिन बढ़ने की वजह से 16 फरवरी के दिन होने की संभावना है। बात दें कि अब खबर आ रही है कि इसी के चलते मेकर्स ने फैसला किया है कि सलतान खान की फीस बढ़ाई जाएगी। दरअसल, सलमान खान शो के पांच वीक अधिक बढ़ने से सहमत नहीं बताए जा रहे हैं। ऐसे में खबर आ रही है कि अब मेकर्स सलमान खान की फीस को हर एपिसोड 2 करोड़ रुपए करने वाले हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले ये खबर सामने आई थी कि सलमान हर वीक के लिए 13 करोड़ ले रहे हैं। लेकिन अब फीस बढ़ने के बाद उनकी फीस हर वीक के लिए 15 करोड़ हो जाएगी। फिलहाल इस बात को लेकर समलान खान या चैनल वालों की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन अगर ऐसा हाता है तो सलमान खान को बड़ा फायदा होगा।
