यशदीप,गुलाटी को बेचेगा स्पाइस एंड चटनी ?, अनुज और श्रुति की लव स्टोरी में आएगा ट्विस्ट: Anupama Upcoming Twist
Anupama Upcoming Twist

Anupama Upcoming Twist: रूपाली गांगुली, सुधांशु पांडे और गौरव खन्ना का शो अनुपमा इन दिनों लगातार चर्चा में बना हुआ है। शो में एक के बाद एक कोई ना कुछ बेस्ट आ रहा है जो दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। फिलहाल दिखाया जा रहा है कि अनु सब कुछ भूल कर डिंपी और टीटू की शादी अटेंड करने के लिए भारत पहुंचती है लेकिन वह और वनराज नहीं चाहते हैं कि वह इस शादी का हिस्सा बने। दूसरी तरफ यशदीप एक बार फिर से स्पाइस और चटनी को खोलने का प्लान बनाता है अब ऐसे में वह अनु को प्लान में शामिल करेगा या नहीं यह देखने वाली बात होगी।

Also read: रूपाली गांगुली ने बताया क्यों जरूरी है पति का सपोर्टिंग होना: Rupali Ganguly Interview

इधर अनुज अनुपमा को मिस करेगा और सपने में देखा है कि वह खुद से यह पूछ रहा है कि 5 साल पहले अनु क्यों सब कुछ छोड़ कर चली गई थी वह उसके फैसले का विरोध क्यों कर रहा था। अनुज डिंपी और टीटू की शादी को लेकर काफी एक्साइटेड है क्योंकि उसे पता है कि वहां उसे अनु से मिलने का मौका मिलेगा और वह उसे जी भर के देख पाएगा। अनुज श्रुति से शादी में चलने को रहेगा लेकिन वह शादी में शामिल नहीं होगी।

इधर श्रुति डिंपी और टीटू की शादी में जाने से मना कर देगी और अनुज से बोलेगी कि वह अमेरिका में रहकर शादी की तैयारी करेगी। अनुज कमरे से बाहर जाता है इसके बाद श्रुति सोचती है कि जब भी वह शादी की बात करती है अनुज चुप हो जाता है। उसे इस बात का डर लगता है कि कहीं अनुज के साथ उसकी लव स्टोरी शुरू होने से पहले ही खत्म ना हो जाए। उधर गुलाटी यशदीप को स्पाइस और चटनी बेचने को कहता है। वह कहता है कि इतनी बदनामी के बाद यह दोबारा नहीं खुलेगा वह इसे तोड़कर नया गुलाटी रेस्टोरेंट खोलेगा। इस बात पर यशदीप को काफी गुस्सा आता है और वह कहता है कि वह जल्द ही इसे वापस से खोलेगा। उसे यकीन है कि लॉयल कस्टमर जरूर आएंगे। यह सब कुछ देख कर लग रहा है की सीरियल के आने वाले एपिसोड शानदार होने वाले हैं।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...