anupama

Anupama Update: “अनुपमा” स्टार प्लस पर आने वाला एक ऐसा शो है जो लगातार टीआरपी चार्ट में टॉप पर बना हुआ है। इसके टॉप पर बने होने का कारण इसमें लगातार आने वाले कई ट्विस्ट और टर्न हैं, जिससे दर्शक छोटे पर्दे से चिपके रहते हैं। इस शो को हिट बनाने के लिए इस टीवी धारावाहिक के निर्माता दिन और रात काम कर रहे हैं, जिसमें एक नया ट्विस्ट अभी यह है कि क्या अनुज और अनुपमा लंबी जुदाई के बाद मिल पाते हैं या नहीं। 

अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड

“अनुपमा” के लेटेस्ट एपिसोड में यह दिखाया जा रहा है कि अनुज और अनुपमा दोनों पेपर साइन करने के लिए कपाड़िया ऑफिस पहुंचते हैं और दोनों एक दूसरे के लिए काफी बेकरार भी हैं। अनुज का बड़ा भाई अंकुश अनुज और अनुपमा दोनों को मिलाने के लिए अनुज से बात भी करता है लेकिन वहीं दूसरी ओर अनुपमा की जेठानी बरखा भाभी किसी भी तरह से कोशिश करती है कि अनुज और अनुपमा ना मिल पाएं। वह अनुज से बात भी करती है और उसे अहसास दिलाती है कि उसने सही नहीं किया है। वहीं दूसरी ओर मुंबई में बैठी माया भी किसी भी हाल में नहीं चाहती हैं कि अनुज और अनुपमा मिले। उसके ऐसा चाहने की वजह अनुज के प्रति उसका प्यार है, जिससे वह किसी भी हाल में शादी करना चाहती है। “अनुपमा” के नए एपिसोड में यह भी दिखाया जाएगा कि अनुज और अनुपमा मिलते मिलते रह जाते हैं जबकि अनुज अनुपमा को चोरी-छिपे देखने के लिए उसके घर तक पहुंच जाता है लेकिन खुद को कोसता हुआ अनुज अनुपमा से मिले बिना उसके घर और ऑफिस दोनों से निकल जाता है। 

“अनुपमा” के प्रशंसकों की मांग 

“अनुपमा” के लेटेस्ट एपिसोड में अनुपमा और अनुज के मिलन को नहीं देख पाने से दर्शक काफी दुखी हैं।  सीरियल का यह ट्रैक काफी दुख भरा है, जिसे देखकर “अनुपमा” के प्रशंसक काफी दुखी हो गए हैं। “अनुपमा” सोशल मीडिया पर इतना ज्यादा ट्रेंड कर रहा है कि ट्विटर पर अनुपमा की कई पोस्ट नजर आने लगे हैं। इन पोस्ट में प्रशंसकों का दुख साफ नजर आ रहा है।अनुपमा धारावाहिक के प्रशंसकों को अनुज और अनुपमा का यूं दूर और अलग रहना पसंद नहीं आ रहा है। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर “अनुपमा” को लेकर पोस्ट बढ़ गए हैं और ट्विटर पर “अनुपमा” ट्रेंड भी कर रहा है। “अनुपमा” के एक प्रशंसक ने तो यहां तक लिख डाला कि कृपया करके अनुज और अनुपमा को साथ ले आइए। अनुपमा के निर्माताओं से भीख मांग रहा हूं। “अनुपमा” के प्रशंसकों में से कइयों ने तो अनुज यानी गौरव खन्ना की एक्टिंग की खूब तारीफ भी की है।

शो में 6 महीने का लीप 

कहा जा रहा है कि “अनुपमा” धारावाहिक छह महीने आगे की लीप लेने वाला है। पाखी के अपने ससुराल में सेटल होने के बाद अब कहानी का फोकस डिंपल और समर पर भी जाएगा। फिलहाल डिंपल और समय की लव स्टोरी के साथ उनकी शादी का ट्रैक भी चलने वाला है। “अनुपमा” धारावाहिक में 6 महीने की लीप के बाद क्या कुछ चेहरे बदलते हैं और किस तरह के बदलाव आते हैं, यह जरूर देखने लायक हैं। 

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...