अनुज और अनुपमा का होगा जोरदार झगड़ा, एक के बाद एक सवाल दागेगा अनुज: Anupama Episode
Anupama Episode

Anupama Update: टेलीविजन का चर्चित सीरियल अनुपमा हिंदी में लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। आने वाले एपिसोड में जमकर ड्रामा देखने को मिलने वाला है। ड्रामा इतना ज्यादा बड़ जाएगा कि अनुपमा की जिंदगी में भूचाल आ जाएगा। दरअसल, यहां पर छोटी अनु अपनी मां पर गंभीर रूप लगाते हुए बोल देगी कि उसकी मां ने उसे गाड़ी में मरने के लिए छोड़ दिया था। अनुपमा यहां पर सफाई देने की कोशिश करेगी लेकिन मालती देवी की सिखाई गई बातों को बोलते हुए अनु उसपर आरोप लगाएगी और मालती देवी भी उसका सपोर्ट करेगी। लड़ाई झगड़ा बढ़ता देख अनुज चिल्ला पड़ेगा और छोटी को रूम में भेजने के बाद अनुपमा से जमकर झगड़ा करेगा।

Also read : पैरेंट्स बने रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला, एक्ट्रेस की ट्रेनर ने शेयर की गुड न्यूज: Rubina Dilaik Baby News

Anupama Episode: अनुज और अनुपमा का झगड़ा

एपिसोड में अनुज अपनी पत्नी से कहेगा कि कभी ऐसी सिचुएशन बनेगी उसे पर या फिर अनु में से किसी एक को चुनना होगा तो वह किसको चुनेगी। इसके बाद में खुद ही जवाब देगा और बोलेगा कि वह परी को ही चुनेगी। अनुज कहेगा कि आखिर ऐसा क्यों हो जाता है कि हमारी शादी का 3 साल का रिश्ता तुम्हारे गुजर हुए 26 सालों के रिश्ते के सामने हल्का पड़ जाता है। वह बार-बार यह कहेगा कि मुझे लगता है कि तुम उसे परिवार को इस परिवार से ज्यादा तवज्जो देती हो।

अनुज दागेगा सवाल

यहां पर अनुज, अनुपमा से कई तरह के सवाल पूछेगा और यह सारे वही सवाल है जो काफी लंबे समय से सोशल मीडिया पर चर्चा में बने हुए हैं। वह कहेगा कि उसे परिवार के लोगों को तुम्हारी आदत हो ना हो लेकिन तुम्हें उनकी आदत पड़ चुकी है। तुम्हें लगता है कि तुम्हारे बिना वहां पर कोई भी काम नहीं होगा। अनुज करेगा कि मैं हमेशा से तुम्हारा समर्थन किया है यह सोचकर कि आज नहीं तो तुम कल मेरी बेटी को प्राथमिकता दोगी लेकिन ऐसा कभी भी नहीं हुआ है।

अनुपमा की गलती गिनाएगा अनुज

इस एपिसोड में अनुज कपाड़िया अपनी पत्नी को सारी पुरानी चीजों के लिए काफी सारी बातें सुनाएगा। वह बताया कि किस तरह से हमेशा वनराज शाह और उसके परिवार को अनुपमा ने यहां के लोगों से ज्यादा इंपॉर्टेंस दिया है। अनुपमा इन सवालों का जवाब तो नहीं देगी लेकिन उटपटांग बातें करती हुई दिखाई देगी और बोलेगी कि सब की तरह आपको भी लगता है कि मैं छोटी पर ध्यान नहीं देती हूं। इसके जवाब में अनुज हां रहेगा और यह सुनकर अनुपमा सुन्न रह जाएगी।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...