अनुज की बातों से टूटेगा अनुपमा का दिल, क्या आध्या को दूर ले जाएगी मेघा: Anupama Episode Update
Anupama Episode Update

Anupama Episode Update: टेलीविजन का चर्चित शो अनुपमा इन दिनों लगातार ट्वीट और टर्न से भरा हुआ है। शो की कहानी देखकर दर्शक हैरान है क्योंकि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि आखिरकार आगे होने क्या वाला है। अब मेकर्स इसमें हाई वोल्टेज ड्रामा जोड़ने में कोई भी कम नहीं छोड़ रहे हैं। फिलहाल अनु आध्या और अनुज को मिलने की योजना बना रही है और उसके पास एक मास्टर प्लान है। लेकिन मेघा अनुपमा से ज्यादा चालाक लगती है और वह आध्या को देश से बाहर ले जाना चाहती है।

Also read: अक्षरा का भजन गाएगी अभिरा, हैरान होंगे घर वाले: YRKKH Upcoming Update

आने वाले एपिसोड में अनु आध्या से कुछ भी ना कहने को कहती है जिससे वह घबरा जाती है और दरवाजा बंद कर लेती है क्योंकि वह नहीं चाहती कि कोई उसे रंगे हाथों पकड़ ले। आध्या बताती है कि वह मेघा के नाटक से परेशान है और अपने पहले के व्यवहार के लिए अपनी मां से माफी मांगती है। वह बोलती है कि अनु और अनुज को अलग करने के लिए वह खुद को दोषी महसूस करती है। दूसरी तरफ अनु इन बातों को सुनकर इमोशनल हो जाती है।

अनु आध्या से बोलती है कि उसे अपनी बेटी की याद आती है और उसके लिए बहुत मायने रखती है। वह कहती है कि चिंता ना करें क्योंकि वह उसे बचा लेगी। आध्या बोलती है कि वह खुश है कि वह उसके लिए यहां पर आई है। इधर मेघा बहुत घातक हो जाएगी और अनुपमा पर हमला करेगी ताकि उसे नुकसान पहुंच सके।

इधर अनुज अनु की बीमारी की स्थिति को समझने की जगह उसे नौटंकी बोलेगा। अनुज के शब्द से अनु का दिल टूट जाएगा। अनुज की बातें सुनकर वह उसके साथ वापस नहीं जाने का फैसला करेगी।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...