Vicky Jain is in hospital
Vicky Jain is in hospital

Summary: विक्की जैन हुए अस्पताल में भर्ती, साथ में हैं अंकिता लोखंडे

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के पति और बिजनेसमैन विक्की जैन को अचानक तबीयत बिगड़ने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि बीमारी की वजह सामने नहीं आई है, लेकिन अंकिता उनका ध्यान रखती नजर आईं।

Vicky Jain Hospitalized: ग्लैमर इंडस्ट्री के लोग छींक भी लें तो खबर बन जाती है। टीवी इंडस्ट्री की फ़ेमस एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन एक बार फिर खबरों में आ गए हैं। दरअसल, अंकिता के बिजनेसमैन पति को अचानक तबीयत बिगड़ने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को समर्थ जूरेल ने आओने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। 

Vicky Jain Hospitalized-The exact reason for Vicky Jain's hospitalisation remains undisclosed
The exact reason for Vicky Jain’s hospitalisation remains undisclosed

शुक्रवार रात बिग बॉस 17 फेम समर्थ जूरेल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर विक्की जैन का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में विक्की अस्पताल के बिस्तर पर लेटे दिखाई दिए और उनके दाहिने हाथ पर पट्टी बंधी हुई थी। वहीं अंकिता लोखंडे पति के पास खड़ी होकर उनका ख्याल रखती नजर आईं। हालांकि, अभी तक विक्की जैन की बीमारी और अस्पताल में उनके भर्ती होने की असली वजह सामने नहीं आई है।

यह पहली बार नहीं है जब विक्की जैन को अस्पताल में भर्ती कराया गया हो। मई 2024 में भी अंकिता ने सोशल मीडिया पर अपने पति की तबीयत खराब होने की जानकारी दी थी। उस समय उन्होंने पति संग अस्पताल से कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें दोनों बिस्तर पर लेटे हुए अपने-अपने फोन में व्यस्त दिखाई दे रहे थे। इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए अंकिता ने लिखा था— “बीमारी और सेहत में साथ-साथ, सचमुच।” 

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की जोड़ी बिग बॉस 17 के दौरान काफी चर्चा में रही। शो में दोनों के बीच झगड़े और बहसें अक्सर कैमरे में कैद होती रहीं। इन्हीं वजहों से दर्शकों के बीच यह अटकलें लगाई जाने लगीं कि दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है। हालांकि, शो से बाहर आने के बाद अंकिता ने सभी अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने एक इंटरव्यू में साफ कहा कि उनका और विक्की का रिश्ता बिल्कुल ठीक है और लोग केवल टीवी पर दिखाए गए पलों के आधार पर उनकी जिंदगी को अलग चश्मे से न देखें। अंकिता ने कहा— “हम दोनों जानते हैं कि हमारा रिश्ता कैसा है। वहां (बिग बॉस हाउस) कुछ बातें कह दी गईं, लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि हमारे बीच दूरी आ गई है। लोग हमें जज न करें।”

अंकिता और विक्की ने दिसंबर 2021 में शादी की थी। जहां अंकिता टीवी और फिल्मों में अपने काम से घर-घर में पहचान बना चुकी हैं, वहीं विक्की एक सफल बिजनेसमैन हैं। बिग बॉस 17 और लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 जैसे शोज़ में साथ नजर आने के बाद उनकी जोड़ी और भी चर्चा में रही। अस्पताल से आए नए वीडियो ने भले ही फैंस को चिंतित कर दिया हो, लेकिन अंकिता का साथ और देखभाल यह साफ दिखाता है कि दोनों का रिश्ता उतार-चढ़ाव के बावजूद बेहद मजबूत है।

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...