Man with bandaged arm in hospital bed, woman sitting beside him looking emotional.
Ankita Lokhande and Vicky Jain

Summary: विक्की जैन का बड़ा हादसा, अंकिता लोखंडे का इमोशनल पोस्ट वायरल

अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन का कांच से हादसा हुआ, जिसमें उनके हाथ पर 45 टांके आए। अंकिता ने इमोशनल पोस्ट लिखकर पति के साहस और अपने प्यार का इज़हार किया।

Ankita Lokhande Emotional Post: अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के चर्चित चेहरे हैं। वैसे तो विक्की एक बिजनेसमैन है लेकिन अपनी पत्नी के साथ रियलिटी शोज का हिस्सा बनने के बाद अब वह भी सेलिब्रिटीज की टीम में शामिल हो चुके हैं। अंकिता टेलीविजन की मोस्ट पापुलर एक्ट्रेस में से एक हैं और हमेशा अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल जिंदगी को लेकर चर्चा में रहती हैं। अब हाल ही में उनके पति के साथ एक दर्दनाक हादसा हुआ है इसके बाद वह इमोशनल हो गई हैं।

बता दें कि कुछ दिनों पहले विक्की जैन के साथ बड़ा हादसा हुआ है, जिसकी वजह से उनके हाथ में 45 टांके आए। इस एक्सीडेंट की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा। इस बारे में फिल्म निर्माता संदीप सिंह ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी। वहीं अब अंकिता को इमोशनल नोट शेयर करते हुए देखा गया।

विक्की के साथ में हादसे की जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक उनके दाहिने हाथ में कांच के टुकड़े घुस गए थे जिसकी वजह से 2 घंटे तक उनकी सर्जरी चली और 45 ताकि लगे। मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उन्हें 3 दिन तक एडमिट रखा गया। पहले पल पल उनके साथ रही और उनका ख्याल रखा।

अपने पति के साथ हुए एक्सीडेंट के बाद पहले काफी भावुक है। उन्होंने अपनी भावनाओं को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जाहिर किया है। उन्होंने लिखा “मेरे हमसफर तुम हमेशा मेरा हाथ थामे रखते हो। जीवन की हर मुश्किल में तो मुझे यह याद दिलाते हो कि प्यार परेशानियों को कम कर देता है। जल्दी ठीक हो जाओ मेरे प्यारे विक्की। हम हर लड़ाई ओर तूफान को साथ मिलकर सहेंगे जैसा हमने वादा किया था। तुम मेरा सुकून मेरी ताकत और मेरा हमेशा का सहारा। मैं तुम्हारे लिए हमेशा यही रहूंगी।”

विक्की के साथ हुए इस घटनाक्रम की जानकारी फिल्म मेकर संदीप सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। अस्पताल से कुछ तस्वीरें सामने आई थी जिसमें विक्की के हाथ में प्लास्टर दिखाई दे रहा था। शेयर की कोई तस्वीरों में अंकिता विक्की के पास बैठी नजर आ रही थी। उनके चेहरे पर चिंता साफ तौर पर दिख रही थी और एक जगह पर वह इमोशनल भी हो गई। संदीप ने बताया कि विक्की के हाथ में कई सारे कांच के टुकड़े चुभ गए थे। 3 दिन अस्पताल में रहना पड़ा लेकिन उनका हौसला अभी अटूट है। वह सभी को हंसाने की कोशिश करते हैं और ऐसा महसूस करते हैं जैसे कुछ हुआ ही नहीं है। संदीप ने अंकिता की भी तारीफ की थी और कहा था कि वह सुपरवुमेन से कम नहीं है। 72 घंटे तक चिंता और देखभाल के बीच वह चट्टान की तरह खड़ी रही। आपका प्यार आपके पति के लिए ढाल रहा और उनका साहस बना रहा।

विक्की जैन ने भी अपने साथ हुए एक्सीडेंट की जानकारी देते हुए कहा कि उनके साथ यह हादसा उस समय हुआ जब वो आम दिनों की तरह अपने छाछ का गिलास उठा रहे थे। अचानक से ग्लास फिसल गया और जोर से पकड़ने के चक्कर में टूट कर बिखर गया। उसके जितने भी जांच थे वह विक्की की उंगली और हथेली में घुस गए। उनके मुताबिक यह उनकी लाइफ का सबसे बड़ा हादसा था क्योंकि कपड़े से लेकर बाथरूम सब जगह खून दिखाई दे रहा था। हालांकि, अब उनकी हालत में सुधार है और घाव भर रहे हैं।

मैं एक बहुमुखी मीडिया पेशेवर हूं, जिसे कंटेंट लेखन में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। मेरा लक्ष्य ऐसी सामग्री पर ध्यान केंद्रित करना है जो सूचित, शिक्षित और प्रेरित करती है। चाहे लेख, ब्लॉग या मल्टीमीडिया सामग्री बनाना हो, मेरा लक्ष्य...