Bigg Boss 17 Update: बिग बॉस सीजन 17 में बीते दिनों जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला। यहां अंकिता लोखंडे और विक्की जैन एक दूसरे से बहसबाजी करते दिखाई दिए। इन दोनों की बात रोना धोना और मारने की धमकी तक पहुंच गई। घर में काफी हंगामा मचा है और अब नॉमिनेशन के साथ फैमिली वीक की शुरुआत भी हो चुकी है।
ऐसे होगा नॉमिनेशन
आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सारे कंटेस्टेंट लैब सूट पहन कर एक्टिविटी एरिया में खड़े हैं। इसके बाद अंकिता को पावर दी जाती है कि वो एक सदस्य का नाम लेंगी और जो इसे नॉमिनेट करना चाहते हैं वो बाजार दबा देंगे। इस तरह से घर वाले एक दूसरे को नॉमिनेट करने वाले हैं। इसके बाद विक्की जैन और मन्नारा के बीच नॉमिनेशन को लेकर खटपट भी होने वाली है।
अंकिता की मां देंगी समझाइश
अब जहां फैमिली वीक शुरू हो चुका है ऐसे में सभी के घर वाले अंदर आएंगे। यहां पर अंकिता लोखंडे की मां आती हैं और अपनी बेटी को गले लगाती हैं। इसके बाद वो अंकिता और विक्की से कहती हैं कि जैसे तुम दोनों हो वैसे नहीं दिख रहे हो। क्या हो रहा है तुम लोग नहीं समझ रहे, सब कुछ बहुत ज्यादा हो रहा है।
अंकिता को सास से खटपट
इसके बाद घर में अंकिता को सास की एंट्री भी दिखाई जाने वाली है। वो अपनी बहु के साथ थेरेपी रूम में जाती हैं और बोलती हैं कि जिस दिन तुमने लात मारी उसी दिन पापा ने तुम्हारी मम्मी को फोन किया और पूछा कि क्या वो भी अपने पति को इस तरह लात मारती थी। इसपर अंकिता थोड़ा हैरान होते हुए कहती हैं कि इन सब की क्या जरूरत थी मेरी मम्मी अकेली है। इस पर विक्की की मां कहती हैं तुम हमारा भी सोचो जिस पर अंकिता कहती हैं मेरे पापा की डेथ हुई है आप मेरे मम्मी पापा को मत बोलो।
