Anil Kapoor: सोनम कपूर बॉलीवुड की फेमस और फैशनेबल एक्ट्रेस में से एक हैं। अपने फैशन और ऐक्टिंग स्किल्स से अनिल कपूर की बेटी ने अपने पापा के नक्शेकदम पर चलते हुए हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में नाम कमाया है। पर्सनल लाइफ में सोनम की आनंद आहूजा से शादी की है, अब वे अपने बेटे वायु के पेरेंट्स हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि अनिल कपूर को अपनी बेटी सोनम के नाम का मतलब नहीं पता है। जिससे अमिताभ बच्चन सदमे में आ गए थे।
READ ALSO: प्रेग्नेंसी के बाद सोनम कपूर ऐसे रखती हैं खुद को फिट: Celebrity Fitness Tips
अमिताभ बच्चन रह गए हैरान
कौन बनेगा करोड़पति में अपनी प्रजेंस के दौरान अनिल कपूर से एक सवाल के किया गया था, जिसमें उन्हें यह सेलेक्ट करना था कि सब में से किस नाम का मतलब सोने जैसा है। ऑप्शन में सोनम का नाम भी था। इसका जवाब देते हुए अनिल ने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि उनकी बेटी सोनम के नाम का मतलब ‘सोना’ होता है। इस पर अमिताभ बच्चन शाॅक्ड रह गए और उनसे पूछा कि अनिल ने अपनी बेटी का ऐसा नाम रखने से पहले क्या सोचा था जिसका मतलब खुद अनिल को नहीं पता है। बिग बी ने पूछा, ‘क्या सोच के नाम रखा था’। अनिल ने कहा कि उन्होंने ज्यादा नहीं सोचा था।
क्यों रखा था ‘सोनम’ नाम
इसी एपिसोड में अनिल कपूर ने अपनी बेटी का नाम सोनम रखने की पीछे की कहानी को बताया। अनिल ने बताया कि एक बार वह लद्दाख में शूटिंग में बिजी थे और उसी दौरान उनकी मुलाकात एक पैरालाइज बच्ची से हुई, जो बहुत मासूम थी। अनिल ने बताया कि उस लड़की का नाम भी ‘सोनम’ था और वह इतनी प्यारी थी कि एक्टर ने फैसला किया कि अगर उन्हें कभी बेटी हुई तो वह उसका नाम भी ‘सोनम’ रखेंगे, जिसका लद्दाख में मतलब ‘भाग्यशाली’ होता है।

