anil kumble love story
anil kumble love story

Overview:

अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखने वाले अनिल कुंबले, जितने अच्छे खिलाड़ी हैं, उतनी ही अच्छे इंसान भी हैं। अनिल की लव लाइफ किसी फिल्मी कहानी जैसी है।

Anil Kumble Love Story: भारत के स्टार क्रिकेटर और अब बेहतरीन क्रिकेट कोच अनिल कुंबले आज भी अपने खेल को लेकर जाने जाते हैं। वे एक बेहतरीन क्रिकेटर हैं और लोग उनके फैन हैं। उनके अनुशासन की हर भारतीय क्रिकेटर सराहना करता है। अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखने वाले अनिल कुंबले, जितने अच्छे खिलाड़ी हैं, उतनी ही अच्छे इंसान भी हैं। अनिल की लव लाइफ किसी फिल्मी कहानी जैसी है। आइए आज जानते हैं हर कदम पर अपनी पत्नी का साथ निभाने वाले अनिल कुंबले की लव स्टोरी।

अलग हैं अनिल और चेतना के शौक

दो अलग विचारों के लोग एक साथ बेहतर जिंदगी बुनते हैं। अनिल कुंबले की जिंदगी में यह बात एकदम सही नजर आती है। अनिल कुंबले जहां भारतीय क्रिकेटर हैं। वहीं उनकी पत्नी चेतना रामतीर्थ साहित्यिक विद्वान हैं। अनिल को बैट-बॉल से प्यार है तो चेतना को किताबों से। चेतना ने एक प्रतिष्ठित कॉलेज से इंग्लिश लिटरेचर में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।

पहली नजर का प्यार

बताया जाता है कि चेतना ट्रांस ओशनिक ट्रैवल्स में काम करती थीं। इसी दौरान उनकी मुलाकात भारतीय क्रिकेटर अनिल कुंबले से पहली बार हुई। अनिल को पहली ही नजर में चेतना से प्यार हो गया। चेतना के बात करने का अंदाज और पर्सनालिटी से यह तेज स्पिनर इतना प्रभावित हुआ कि दिल हार बैठा। हालांकि अनिल ने शुरुआत में इस बारे में चेतना को नहीं बताया और दोनों अच्छे दोस्त बन गए।

पहले से शादीशुदा थी चेतना

अनिल कुंबले शुरुआत से ही चेतना को पसंद करते थे। लेकिन चेतना पहले से शादीशुदा थीं। उनके पति स्टॉक ब्रोकर थे और दोनों के एक बेटी भी थी। हालांकि चेतना की शादीशुदा जिंदगी परेशानियों से घिरी हुई थी। वह अक्सर अनिल को इसके विषय में बताती थीं। आखिरकार चेतना ने अपने दिल की सुनी और पति से तलाक लेने का फैसला कर लिया।

अनिल-चेतना के लिए दूर थी प्यार की राह

चेतना ने भले ही पति से अलग होने का फैसला कर लिया था, लेकिन अनिल और चेतना के लिए प्यार की यह राह अभी दूर थी। तलाक लेने के लिए चेतना को एक लंबी कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी। हालांकि इस दौरान अनिल हर कदम पर मजबूती के साथ खड़े रहे। आखिरकार चेतना को तलाक मिला। और इस कपल ने साल 1999 में शादी कर ली।

सामने थी बड़ी चुनौती

अनिल और चेतना की नई जिंदगी की राह भी आसान नहीं थी। क्योंकि इसमें भी कई चुनौतियों का उन्होंने सामना किया। जिसमें सबसे अहम थी चेतना की बेटी आरुणी की कस्टडी। इस लड़ाई में भी अनिल कुंबले ने पत्नी चेतना रामतीर्थ का पूरा साथ दिया। चेतना ने आरुणी की कस्टडी के लिए पूर्व पति के खिलाफ लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी। आखिरकार जीत चेतना और अनिल की हुई। दोनों को आरुणी की कस्टडी कानूनी तौर पर मिल गई।

कपल के हैं तीन बच्चे

54 साल के अनिल कुंबले और चेतना आज एक खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं। इस कपल के तीन बच्चे हैं। बेटी आरुणी व स्वस्ति और एक बेटा मायास। ट्रैवलिंग के शौकीन अनिल अक्सर अपने परिवार की तस्वीरें फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। जिसमें यह हैप्पी फैमिली एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताती हुई नजर आती है।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...