Overview: सैयारा एक्ट्रेस अनीत पड्डा ने खुलेआम अहान पांडे का हाथ पकड़ने से किया मना
सिंगापुर में अपनी फिल्म की सफलता का जश्न मनाने के बाद, ये जोड़ी पहली बार मुंबई में साथ दिखाई दी और एक छोटा सा प्यारा पल कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Aneet Padda Refuses to Hold Ahaan Panday Hand in Public: साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सैयारा’ की जबरदस्त सफलता के बाद, इसके मुख्य कलाकार अहान पांडे और अनीत पड्डा एक बार फिर चर्चा में हैं। दुनिया भर में 500 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करने वाली इस फिल्म ने इन दोनों नए कलाकारों को रातोंरात स्टार बना दिया है। सिंगापुर में अपनी फिल्म की सफलता का जश्न मनाने के बाद, ये जोड़ी पहली बार मुंबई में साथ दिखाई दी और एक छोटा सा प्यारा पल कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मुंबई में एक साथ हुए स्पॉट
अहान और अनीत को मुंबई के एक मॉल में स्थित डायर शोरूम से बाहर निकलते हुए देखा गया। दोनों ने अपने चेहरे पर मास्क लगा रखा था, जिससे लग रहा था कि वे लोगों की नजरों से बचना चाहते हैं। अहान काले रंग की जैकेट और नीली जींस में बेहद स्टाइलिश दिख रहे थे, जबकि अनीत ने डेनिम जींस के साथ हल्के नीले रंग की शर्ट पहनी थी। दोनों का शांत और स्टाइलिश लुक फैन्स को बहुत पसंद आया।
वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल
वीडियो में सैयारा कपल अहान और अनीत एक शोरूम से निकलते हुए नजर आते हैं। अहान ने अपना हाथ अनीत की तरफ बढ़ाया। वीडियो को देखकर समझ आ रहा है कि अहान उस वक्त अनीत का हाथ पकड़ना चाहते थे। अनीत शायद अचानक कैमरे और भीड़ को देखकर थोड़ी अनकंफर्टेबल थीं। अनीत ने एक प्यारी सी मुस्कान के साथ धीरे से हाथ पकड़ने से मना कर दिया। यह छोटा सा पल तुरंत वायरल हो गया और फैन्स के बीच उनकी केमिस्ट्री को लेकर बहस छिड़ गई।
फैंस को खूब पसंद आ रही है अनीत-अहान की कैमिस्ट्री
एक फैन ने कमेंट किया, “वह उसका हाथ पकड़ना चाहता था!” जबकि दूसरे ने लिखा, “वे पक्के तौर पर डेटिंग कर रहे हैं।” एक और फैन ने तो उनकी केमिस्ट्री की तारीफ करते हुए लिखा, “हम उन्हें फिर से स्क्रीन पर देखना चाहते हैं – उनकी केमिस्ट्री शानदार है!”
‘सैयारा’ की सफलता का सफर

मोहित सूरी द्वारा निर्देशित ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। भारत में फिल्म ने 300 करोड़ रुपये से अधिक कमाए हैं, जबकि वैश्विक कलेक्शन 500 करोड़ रुपये के पार चला गया है। फिल्म में अहान और अनीत के साथ-साथ आलम खान, सिड मक्कड़ और शान ग्रोवर जैसे कलाकार भी हैं। फिल्म की कहानी और गाने दर्शकों को बहुत पसंद आए हैं।
मोहित सूरी ने फिल्म को लेकर कही ये बात
हाल ही में एक इंटरव्यू में, निर्देशक मोहित सूरी ने बताया कि उन्हें कब लगा था कि वह एक खास फिल्म बना रहे हैं। उन्होंने एक इमोशनल पियानो सीन का जिक्र करते हुए कहा, “जब हम उस सीन की शूटिंग कर रहे थे, तो अनीत कुछ कहती है और मैं बस उसके माथे को चूमकर चला जाता हूं। उस पल मुझे एहसास हुआ कि मैं एक बहुत अच्छी फिल्म बना रहा हूं।”
