Overview: अनन्या पांडे जैसी ग्लोइंग स्किन पाने के लिए फॉलो करें ये Skin Care Routine
Ananya Panday Glowing Skin Secrets: बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की स्किन बहुत ही ग्लोइंग और बेदाग होती है। हर कोई उनके जैसी ही निखरी त्वचा पाना चाहता है। इन्हीं में से एक एक्ट्रेस हैं अनन्या पांडे। अनन्या पांडे इंडस्ट्री की सबसे यंग और खूबसूरत हसीनाओं में से एक हैं। उनकी स्किन बहुत ही क्लीन और क्लीयर है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अक्सर अपना स्किन केयर सीक्रेट शेयर करती रहती हैं।
Ananya Panday Skin Care: बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की स्किन बहुत ही ग्लोइंग और बेदाग होती है। हर कोई उनके जैसी ही निखरी त्वचा पाना चाहता है। इन्हीं में से एक एक्ट्रेस हैं अनन्या पांडे। अनन्या पांडे इंडस्ट्री की सबसे यंग और खूबसूरत हसीनाओं में से एक हैं। उनकी स्किन बहुत ही क्लीन और क्लीयर है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अक्सर अपना स्किन केयर सीक्रेट शेयर करती रहती हैं।
अगर आप भी एक्ट्रेसेस जैसी ग्लोइंग और खूबसूरत स्किन पाना चाहती हैं, तो आपको अनन्या पांडे के स्किन केयर रूटीन से इंस्पिरेशन लेनी चाहिए। आइए जानिए Ananya Pandey का Skin Care Routine क्या है?
अनन्या इन प्रोडक्ट्स को करती हैं यूज
हाल ही में न्यूज 18 को दिए एक इंटरव्यू में अनन्या ने बताया कि वो अपने स्किन केयर में सनस्क्रीन, विटामिन सी, सीरम, क्रीम और लिप बाम को जरूर रखती हैं। एक्ट्रेस बताती हैं कि वो दिन में एक बार फेस वॉश जरूर करती हैं। इसके अलावा वो रोजाना कुछ खास स्टेप्स को जरूर फॉलो करती हैं।
स्टेप 1: फेस वॉश करती हैं
अनन्या पांडे अपने स्किन केयर रूटीन में फेस वॉश का इस्तेमाल जरूर करती हैं। एक्ट्रेस इसके लिए एक जेंटल फेस वॉश का ही इस्तेमाल करती हैं। उनका रूल है कि वो रात को फेस वॉश जरूर करती हैं। ये जरूरी भी है। हमेशा रात को फेस वॉश करके ही सोना चाहिए। इससे स्किन को सही से सांस लेने में मदद मिलती है।
स्टेप 2: सनस्क्रीन लगाती हैं
ग्लोइंग और हेल्दी स्किन के लिए सनस्क्रीन लगाना बहुत ही जरूरी है। अनन्या रोजाना हर हाल में सनस्क्रीन जरूर लगाती हैं। बता दें एक्ट्रेस विटामिन-सी युक्त सनस्क्रीन का इस्तेमाल करती हैं। इसे वो अपने चेहरे गर्दन और कान के पीछे भी लगाती हैं। इससे स्किन खतरनाक यूवी किरणों से सेफ रहता है। इसका इस्तेमाल अनन्या अपनी स्किन पर खूब करती हैं। अनन्या सभी को कम उम्र से ही सनस्क्रीन का इस्तेमाल करने की सलाह देती हैं।
स्टेप 3: सीरम लगाती हैं
इसके बाद अनन्या अपने चेहरे पर सीरम लगाती हैं। इससे स्किन हाइड्रेट रहती है। सीरम स्किन केयर का एक अहम हिस्सा है। इससे चेहरे पर मौजूद ड्राईनेस तो दूर होगी ही, इसके साथ ही इससे ओपन पोर्स और फाइन लाइंस की समस्या भी कम होगी। इसे आपको रोजाना जरूर लगाना चाहिए।
स्टेप 4: ग्लाइकोलिक एसिड
ग्लाइकोलिक एसिड अनन्या के स्किन केयर का सबसे जरूरी हिस्सा है। उनका मानना है कि ये उनकी स्किन को हाइड्रेट करने का काम करता है। साथ ही इससे उनकी स्किन सॉफ्ट भी रहती है। इसे एक्ट्रेस जरूर अप्लाई करती हैं।
स्टेप 5: फेस क्रीम लगाती हैं
साथ ही अनन्या अपनी स्किन को हेल्दी रखने और मॉइस्चर लॉक करने के लिए उस पर फेस क्रीम जरूर लगाती हैं। इससे उनका चेहरे खिला-खिला रहता है। वो बताती हैं कि वो चेहरे पर ढेर सारी फेस क्रीम अप्लाई करती हैं। इसके बाद लास्ट में वो लिप बाम जरूर लगाती हैं। इससे उनके लिप्स मॉइस्चराइज रहते हैं। ये भी उनके स्किन केयर का अहम हिस्सा है।
