12 जुलाई कोई होगी अनंत और राधिका की शादी, वायरल हुआ वेडिंग कार्ड: Anant-Radhika Wedding Card
Anant-Radhika Wedding Card

Anant-Radhika Wedding Card: एशिया के सबसे अमीर परिवार यानी भारत की अम्बानी फैमिली में इन दिनों जश्न का माहौल है। मुकेश अम्बानी के छोटे बेटे अनंत अम्बानी जल्द ही अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उनकी शादी का कार्ड सामने आ गया है, जिसके मुताबिक इस भव्य शादी के समारोह की शुरुआत 12 जुलाई से होगी जो तीन दिन तक चलेंगे। मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होने वाली इस शादी में बॉलीवुड से लकर बिजनेस वर्ल्ड की बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल होंगी।

शादी में होगा ड्रेस कोड

इस शाही शादी के कार्ड में मुकेश अम्बानी-नीता अम्बानी के साथ बेटे आकाश अम्बानी, बहु श्लोका मेहता, बेटी ईशा अम्बानी और दामाद आनंद पीरामल का नाम भी नजर आया। साथ ही अम्बानी फैमिली के बच्चों के नाम भी दिए गए हैं। शादी समारोह 12 जुलाई से शुरू होकर 14 जुलाई को रिसेप्शन पर समाप्त होगा। कार्यक्रम मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होंगे। शादी वाले दिन यानी 12 जुलाई के लिए इंडियन ट्रेडिशनल ड्रेस होगा। 13 जुलाई को आशीर्वाद सेरेमनी में भी यही ड्रेस कोड रहेगा। वहीं 14 जुलाई को वेडिंग रिसेप्शन में इंडियन चिक ड्रेस कोड रहेगा।

Read Also: राधिका मर्चेंट हैं एक परफेक्ट स्टाइल इंस्पिरेशन, यहां देखें इनके बेहतरीन स्टाइल्स: Radhika Merchant Look

इटली में क्रूज पर सेकेंड प्री वेडिंग

अनंत और राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन की शुरुआत गुजरात में जामनगर के भव्य समारोह के साथ हुई, जो 1 मार्च 2024 से 3 मार्च 2024 तक चला। ये राधिका और अनंत का पहला प्री वेडिंग फंक्शन था, जिसमें देश-विदेश से कई मेहमान शामिल हुए। वहीं इनका दूसरा प्री वेडिंग फंक्शन इटली में लेविश क्रूज पर आयोजित हो रहा है। इसके लिए भी देश विदेश से लोग इटली पहुंचे हैं।

वर्तमान में गृहलक्ष्मी पत्रिका में सब एडिटर और एंकर पत्रकारिता में 7 वर्ष का अनुभव. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी दैनिक अखबार में इंटर्न के तौर पर की. पंजाब केसरी की न्यूज़ वेबसाइट में बतौर न्यूज़ राइटर 5 सालों तक काम किया. किताबों की शौक़ीन...