डेकोरेशन और कार्यक्रम
9 मार्च को आकाश अंबानी और श्लोका मेहता शादी के बंधन में बंध गए। शादी के कार्यक्रम का आयोजन मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में किया गया था।डेकोरेशन से लेकर अंबानी परिवार तक का लुक सब कुछ रॉयल था। बता दें कि आकाश और श्लोका की शादी में डेकोरेशन के लिए कई तरह के फूलों का इस्तेमाल किया गया था।


श्लोका और आकाश का लुक
अपनी वेडिंग में श्लोका ने वाइब्रेंट गोल्ड रंग का लहंगा पहना। जिसमें लाल रंग से काम हुआ था।। श्लोका का दुपट्टा हल्के नेट का था। जिसमें गोल्डन वर्क था। हेयर स्टाइल में उन्होंने जूड़ा बनाया हुआ था और गजरा लगाया हुआ था जो उन्हें परफैक्ट लुक दे रहा था। इसके ऊपर उन्होंने मांग टीका लगाया हुआ था। नाक में नथनी और हाथों में चूड़ा पहनें श्लोका से आकाश की नजरें ही नहीं हट रहीं थी। वहीं आकाश भी कहां पीछे रहने वाले थे, दुल्हे के लिबाज में वो भी बेहद खूबसूरत लग रहे थे। वेन्यू में आने पर उन्होंने पिंक कुर्ता पहना था, इसके बाद उन्होंने बदलकर आइवरी गोल्ड कुर्ता पहना।

कई हस्तियां हुई शामिल
इसी के साथ शादी समारोह में कई बढ़ी हस्तिया भी शामिल हुईं जिसमें बॉलीवुड सेलेब्स के साथ-साथ गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचई, प्रमुख उद्योगपति रतन टाटा एवं एन चंद्रशेखरण, बैंक ऑफ अमेरिका, सैमसंग एवं जे पी मॉर्गन के वैश्विक प्रधान कार्यकारी अधिकारी भी शामिल हुए। शादी के बाद पोस्ट वेडिंग सेलीब्रेशन में भी कई बड़ी हस्तियां नजर आईं. एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी पति राज कुंद्रा, प्रोड्यूसर विधू विनोद चोपड़ा, फराह खान, प्रसून जोशी, राज ठाकरे पत्नी शर्मिला ठाकरे के साथ और सुजैन खान अपने परिवार के साथ पार्टी में पहुंचे थे.

यह भी पढ़ें
