राधिका मर्चेंट हैं एक परफेक्ट स्टाइल इंस्पिरेशन, यहां देखें इनके बेहतरीन स्टाइल्स: Radhika Merchant Look
Radhika Merchant Look Credit: canva

राधिका मर्चेंट हैं एक परफेक्ट स्टाइल इंस्पिरेशन

राधिका मर्चेन्ट आये दिन अपने स्टाइल स्टेटमेंट के चलते सुर्ख़ियों में रहती हैं। वो आज के जमाने की एक परफेक्ट फैशनिस्टा हैं।

Radhika Merchant Look: राधिका मर्चेन्ट आये दिन अपने स्टाइल स्टेटमेंट के चलते सुर्ख़ियों में रहती हैं। वो आज के जमाने की एक परफेक्ट फैशनिस्टा हैं। हाल ही में के उन्होंने अपने खूबसूरत लुक्स से इसे प्रूव भी किया है।

चाहे राधिका इंडियन लुक में साड़ी या लहंगा पहने नजर आई हों या फिर किसी वेस्टर्न आउटफिट में, वो हर बार अपने आउटफिट्स को बहुत ही अच्छे तरीके से केरी करती हैं। हाल ही में राधिका मर्चेंट के 5 खूबसूरत लुक्स लोगों को और भी ज्यादा पसंद आ रहे हैं। ये स्टाइल्स ऐसे हैं की आप भी इनसे प्रेरणा लेकर किसी भी फंक्शन या पार्टी के लिए एक बेहतरीन और स्टाइलिश लुक पा सकती हैं। ये ऐसे लुक्स हैं जिनमे आप खूबसूरत तो दिखेंगी ही साथ ही आपका कम्फर्ट लेवल भी काफी ज़्यादा होगा। देखते हैं अंबानी बहु राधिका मर्चेंट के बेहतरीन लुक्स।

यह भी देखे-प्रेग्नेंसी के बाद सोनम कपूर ऐसे रखती हैं खुद को फिट

ट्रेडिशनल साड़ी स्टाइलिंग

राधिका मर्चेन्ट ने हालही में हुए अंबानी ईवेंट में अबू जानी संदीप खोसला द्वारा डिज़ाइन की गयी खूबसूरत साड़ी पहनी थी। इस साड़ी की ड्रेपिंग बहुत ही स्पेशल देखने को मिली थी। यह खूबसूरत साड़ी एक्वा ब्लू रंग की एक शिफॉन साड़ी थी, जिसे मुगल जाली से इंस्पायर करके बनाया गया था। स्कैलप्ड क्रिस्टल बॉर्डर वाली इस खूबसूरत साड़ी को राधिका ने काउल स्लीव्स वाले एक खूबसूरत स्वरोस्की क्रिस्टल ब्लाउज़ के साथ स्टाइल किया था। अपने इस लुक को डिफरेंट बनाने के लिए राधिका ने इस साड़ी के साथ एक हेवी चोकर भी पहना था। इसके साथ ही उन्होंने अपने बालों को पीछे की तरफ से बांधा हुआ था। राधिका का यह लुक उनके लिए बेहद परफेक्ट था। आप भी राधिका के इस लुक से मिलता जुलता लुक आसानी से बना सकते हैं। जिसमे आप भी हर फंक्शन के लिए बेहद खूबसूरत लगेंगी।

कॉकटेल साड़ी स्टाइलिंग

अगर आपको भी किसी कॉकटेल पार्टी में जाना है और सोच रहे हैं क्या पेहेनना चाहिए तो राधिका मर्चेंट के इस कॉकटेल लुक से आप काफी अच्छी प्रेरणा ले सकते हैं। राधिका का यह लुक आपके लिए भी बेस्ट साबित होगा। राधिका मर्चेंट ने जो साड़ी पहनी है वो शाहब दुराजी लेबल में डिज़ाइन की गयी है। इसे राधिका ने बहुत ही अलग और खूबसूरत ब्लाउज़ के साथ पहना था। इस ब्लाउज की स्लीव्स ही काफी अलग लुक दे रहीं थी। साथ ही साइड पार्टिंग खुले वेवी बाल और गले में एक स्लीक नेकपीस राधिका के लुक को और भी ज्यादा परफेक्ट बना रहे थे। इसके साथ यहां राधिका ने एक बहुत ही छोटा पर्स लिया था जो उनके लुक के साथ और भी ज्यादा क्लासी लग रहा था। आप भी ये लुक ट्राई कर सकती हैं।

वेडिंग गेस्ट स्टाइलिंग

राधिका मर्चेंट

अगर आपको भी किसी शादी में जाना है और आप एक बेहद अलग लुक क्रिएट करना चाहती हैं, तो राधिका मर्चेन्ट के इस खूबसूरत पिंक साड़ी लुक से आप एक अच्छी खासी इंस्पिरेशन ले सकती हैं। राधिका ने इसमें एक फ्रिल वाली पाउडर पिंक साड़ी पहनी है, जिसे उन्होंने क्रिस्टल वाले ब्लाउज़ के साथ बड़ी ही खूबसूरत तरीके से पेयर किया है। इसके साथ ये मैचिंग हेवी नेकलेस और ईयररिंग्स राधिका के लुक को और भी ज्यादा शानदार बना रहे हैं। इसमें राधिका का हेयर स्टाइल भी उनके चेहरे की खूबसूरती को इन्हैन्स कर रहा है। इस बेहद खूबसूरत और क्लियर लुक को आप भी किसी भी शादी या फंक्शन में शिरकत करने के लिए अपना सकती हैं।

जम्पसूट स्टाइलिंग

आजकल इंडो वेस्टर्न लुक कारी ट्रेंड पर चल रहा है। इसके चलते राधिका ने अंबानी ईवेंट की आफ्टर पार्टी में इस बेहद खूबसूरत प्रिंटेड जम्पसूट को पहना था। यह ऑउटफिट डोलसा एंड गब्बाना लेबल का था। ये जम्पसूट राधिका ने इंडो वेस्टर्न के तौर पर स्टाइल किया था जिसका फ्लोरल प्रिन्ट बेहद शानदार दिख रहा था। इस जम्पसूट के ग्लैम कोशेन्ट को बढ़ाने के लिए राधिका ने एक खूबसूरत पिंक केप भी कैरी किया था। इस दौरान अपने लुक को बिलकुल डिफरेंट दिखाने के लिए राधिका ने एक बेहद खूबसूरत सा ट्रेडिशनल टच वाला एलिगेंट नेकपीस और मैचिंग ईयररिंग्स भी पहने। थे। इसके साथ ही उनके हाथो में ये गोल्डन बैंगल्स कहीं न कहीं अपनी ट्रेडिशनल छाप भी छोड़ रही थी। आप भी किसी हाई फाई पार्टी में जाने के लिए इस लुक को ट्राई कर सकते हैं। बेशक भी बेहद खूबसूरत लगेंगी। जिस भी पार्टी में जाएंगी सब की निगाहें सिर्फ आपको ही देखेंगी। ऐसे में आप इसमें कुछ एक्सपेरिमेंट करके भी एक नया स्टाइल स्टेटमेंट लुक क्रिएट कर सकती हैं।

डे आउट विद फ्रेंड्स स्टाइलिंग

Day Out Looks
Day Out Looks

कम्फर्ट आज के समय में हर किसी को चाहिए। और जहां कम्फर्ट के साथ साथ स्टाइल भी मिले तो वाह…. क्या कहने। आजकल हम सब को अगर कहीं आउटडोर पार्टी में जाना हो या फिर दोस्तों या फेमिली के साथ देपुट हो तो कुछ ऐसा ही पेहेनना चाहते हैं जिसमे हम सबसे अच्छे और अलग भी लगे साथ ही हम कम्फर्टेबल भी रहें। ऐसे ही कुछ इवेंट्स के लिए राधिका मर्चेंट की ये कट आउट ड्रेस बेहद खूबसूरत है। जो की काफी ट्रेंड में भी है। इसमें राधिका बेहद खूबसूरत भी नज़र आ रही हैं। यह ब्लू शेड की एक कट आउट ड्रेस है, जिस पर काफी अच्छे फ्लोरल प्रिन्ट बने हुए हैं। साथ ही दोस्तों के साथ बाहर जाना है तो, आपके लिए यह ड्रेस बिलकुल परफेक्ट रहेगी। इसके साथ राधिका ने एक चेन के साथ डायमंड पेंडेंट भी पहना हुआ है। जिसमे डेलीकेट मैचिंग ईयररिंग्स भी देखने को मिल रहे हैं। अपने किसी भी ईजी ब्रीजी ड्रेस को इसी तरह आप किसी भी डेलीकेट जूलरी के साथ पेयर करके खूबसूरत दिख सकती हैं।