2 girls with puppy faces filters; sister tieing rakhi to brother; girl taking selfie; 4 girls in a party; a couple with their baby
Why is everyone suddenly sharing 2016 photos, Kareena, Ananya also joined

Summary: करीना-अनन्या से लेकर आम यूजर्स तक, हर कोई जुड़ा 2016 ट्रेंड से

साल 2026 की शुरुआत के साथ सोशल मीडिया पर “2026 is the new 2016” ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर यूजर्स 2016 की पुरानी तस्वीरें, वीडियो और उस दौर के लोकप्रिय फिल्टर्स व म्यूजिक शेयर कर रहे हैं।

Bollywood 2016 Throwback Trend: साल 2026 की शुरुआत होते ही सोशल मीडिया पर एक अलग ही तरह की हलचल देखने को मिल रही है। इंस्टाग्राम पर यूजर्स अचानक अपने पुराने समय की तस्वीरें और वीडियो शेयर करने लगे हैं। खास बात यह है कि ये पोस्ट दस साल पहले यानी 2016 की यादों से जुड़ी हैं। इन सभी पोस्ट्स को एक ही लाइन जोड़ रही है – “2026 is the new 2016” यानी “2026 ही नया 2016 है”। इस ट्रेंड में करीना कपूर, अनन्या पांडे और मारिया गोरेट्टी भी हिस्सा ले चुकी हैं। 

आज जब लोग हाई क्वालिटी कैमरा, एडवांस फिल्टर्स और परफेक्ट एडिटिंग के आदी हो चुके हैं, तब अचानक आईफोन तस्वीरें, कम रिजोल्यूशन वीडियो और पुराने स्नैपचैट फिल्टर्स का लौट आना एक तरह की इमोशनल जर्नी जैसा लग रहा है। सोशल मीडिया की टाइमलाइन मानो टाइम मशीन बन गई हो, जो लोगों को उनके पुराने दिनों में ले जा रही है।

पिछले कुछ हफ्तों में सोशल मीडिया स्क्रॉल करते हुए यूजर्स को ऐसे कई पोस्ट्स दिख रहे हैं, जिनमें मशहूर पप्पी डॉग स्नैपचैट फिल्टर, ओवरयूज्ड फेस फिल्टर्स और साधारण वीडियो क्लिप्स शामिल हैं। कई क्रिएटर्स अपने डिजिटल आर्काइव खंगालकर 2016 की तस्वीरें और वीडियो निकाल रहे हैं। इन्हें कभी कैरोसेल पोस्ट के रूप में तो कभी शॉर्ट वीडियो के तौर पर शेयर किया जा रहा है, जिनके बैकग्राउंड में उस दौर का लोकप्रिय म्यूजिक सुनाई देता है।

सबसे पहले अनन्या पांडे ने इस ट्रेंड को हाथोंहाथ लिया और फ्लोरल स्नैपचैट फिल्टर वाली तस्वीरें पोस्ट कीं। ये तस्वीरें अनन्या के स्कूल की भी हैं, जिसमें उनके दोस्त साथ नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर एमन वह अपने भाई अहान पांडे को राखी बांधते हुए नजर आ रही हैं। एक अन्य तस्वीर में वह सनाया कपूर और पप्पी डॉग स्नैपचैट फिल्टर वाली तस्वीर में सुहाना खान के साथ हैं। 

करीना कपूर ने अपने बड़े बेटे तैमूर के साथ प्रेग्नेंसी वाली तस्वीर पोस्ट की। एक में सैफ तैमूर को गोद में लिए भी नजर आ रहे हैं। वीरे फिल्म की फोटो भी एक मैगजीन कवर पर है, जिसमें वह सोनम कपूर के साथ हैं। बहन करिश्मा कपूर, बेस्ट फ्रेंड्स मलाइका और अमृता के साथ भी एक तस्वीर है। 2016 की दोस्तों और परिवार के साथ भी कुछ तस्वीरें करीना ने पोस्ट की हैं। मारिया नेछुट्टियों, एडवेंचर और अपने बच्चों की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट की हैं। 

एक्ट्रेस आलिया भट्ट इस ट्रेंड में शामिल हुई हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर 2016 की फोटोज़ शेयर की हैं, जिसमें उनके फैशन, फिल्म प्रमोशन, ट्रैवल और गोल्डन टेंपल की झलकियां नजर आ रही हैं।

इस ट्रेंड ने खास तौर पर उन लोगों को छुआ है, जो 2016 को अपनी जिंदगी का सबसे बेफिक्र और सादा दौर मानते हैं। स्कूल के दिन, कॉलेज की शुरुआत, पहली दोस्ती, पहला प्यार या सोशल मीडिया पर पहला पोस्ट – इन सबकी झलक आज फिर से लोगों की फीड पर दिखाई दे रही है। यही वजह है कि इंस्टाग्राम और टिकटॉक (अपने यहां नहीं) इन दिनों पुरानी दोस्तियों, टीनएज यादों और शुरुआती सोशल मीडिया स्टाइल से भरे पड़े हैं।

इस ट्रेंड का असली मतलब सिर्फ पुरानी तस्वीरें शेयर करना नहीं है। इसके पीछे एक इमोशन भी है। लोग 2016 की अपनी जिंदगी को याद करते हुए यह बताना चाहते हैं कि उस वक्त वे इमोशनल या प्रोफेशनल तौर पर कहां खड़े थे। कुछ लोग इसे मजाकिया अंदाज में लेते हैं और पुराने फैशन, हेयरस्टाइल या फिल्टर्स पर हंसते हैं, तो कुछ इसे आत्मचिंतन का जरिया बना रहे हैं।

इन पोस्ट्स में अक्सर वही गाने सुनाई देते हैं, जो कभी हर प्लेलिस्ट का हिस्सा हुआ करते थे। बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल की शुरुआत के पहले हफ्ते में टिकटॉक पर “2016” से जुड़ी सर्च में 452 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी देखी गई।

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...