Akshay Kumar Comedy Movie
Akshay Kumar Anees Bazmee Comedy Film 2026

Overview:

अक्षय कुमार और अनीस बज्मी की जोड़ी 15 साल बाद वापसी कर रही है। दोनों एक नई फैमिली कॉमेडी फिल्म में साथ नजर आएंगे, जिसकी शूटिंग फरवरी 2026 में शुरू होगी।

Akshay and Anees Bazmee Comedy Film 2026: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों लगातार बैक-टू-बैक हिट फिल्मों के साथ दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने स्काई फोर्स और केसरी चैप्टर 2 में अपने दमदार अभिनय से तारीफें बटोरीं, वहीं हाउसफुल 5 और जॉली एलएलबी 3 में अपनी कॉमिक टाइमिंग से खूब हंसी भी बिखेरी। अब अक्षय कुमार अपने 2026-2027 के लिए एक और मजबूत लाइन-अप तैयार कर रहे हैं। हालही में आई खबरों के मुताबिक, अक्षय निर्देशक अनीस बज्मी के साथ एक नई फैमिली कॉमेडी-ड्रामा फिल्म में नजर आने वाले हैं, जिसकी शूटिंग फरवरी 2026 में शुरू होगी।

अनीस बज्मी के साथ फिर जुड़ी अक्षय कुमार की जोड़ी

पिंकविला की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार और अनीस बज्मी फिर से एक साथ काम करने जा रहे हैं, लेकिन यह फिल्म “राम और श्याम” नहीं है, जैसा कि कई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था। बल्कि, यह एक नई फैमिली कॉमेडी फिल्म होगी, जिसमें अक्षय एक फ्रेश एंटरटेनिंग किरदार निभाते दिखेंगे। फिल्म का निर्माण पॉपुलर तेलुगु निर्माता दिल राजू अपने बैनर श्री वेंकटेश्वरा क्रिएशंस के बैनर तले कर रहे हैं। यह प्रोजेक्ट हाल में प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है और जल्द ही इसकी कास्टिंग शुरू होने वाली है। जिसमें लीड एक्ट्रेस और सपोर्टिंग कलाकारों का चयन किया जाएगा।

अक्षय के 2026-2027 के प्रोजेक्ट्स पर नजर

अक्षय कुमार आने वाले समय में कई बड़े निर्देशकों के साथ काम कर रहे हैं। वह निर्देशक प्रियदर्शन के साथ तीन फिल्मों भूत बंगला, हैवान और हेरा फेरी 3 में नजर आने वाले हैं। जिनमें से पहली दो फिल्में अगले साल रिलीज होंगी। इसके अलावा वेलकम टू, द जंगल भी उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में शामिल है। अब अनीस बज्मी के साथ उनकी यह नई फैमिली कॉमेडी उनकी चौथी कोलैबोरेशन होगी। इससे पहले दोनों ने वेलकम, सिंह इज किंग और थैंक यू जैसी सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया था।

15 साल बाद वापसी करेगी सुपरहिट जोड़ी

अक्षय कुमार और अनीस बज्मी की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों को गुदगुदाने के लिए तैयार है। दोनों की जोड़ी ने पहले भी दर्शकों को हंसी से लोटपोट किया है, और अब दर्शक एक बार फिर इस जोड़ी के जादू को बड़े पर्दे पर देखने के लिए एक्साइटेड हैं। ये फिल्म न सिर्फ एक हल्की-फुल्की पारिवारिक कहानी पेश करेगी, बल्कि पुराने वेलकम-स्टाइल एंटरटेनमेंट की झलक भी दे सकती है।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...