अभिनेत्री यामी गौतम बनीं मां,बेटे का नाम ऐसा रखा कि जानकर आपका दिल खुश हो जाएगा: Yami Gautam's Son Name
Yami Gautam's Son Name

Yami Gautam’s Son Name: बॉलीवुड की सुपर जोड़ी में से एक एक्ट्रेस यामी गौतम और फिल्म निर्देशक आदित्य धर के घर खुशियां आई हैं। जी हां! आपने सही सुना। यामी गौतम मां बन गई हैं। उन्होंने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है, जो कि लड़का है। इस खबर के बाद से इस कपल को बधाइयां मिलने का दौर शुरू हो गया है। इस कपल ने अपने बच्चे के जन्म की जानकारी इंस्टाग्राम पर दी है। वहीं इनके बच्चे के जन्म के बाद से बच्चे का नाम को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है। यामी और आदित्य ने अपने बेटे का नाम ही ऐसा रखा है कि लोग इसके बारे में बातें कर रहे हैं।

बच्चे के जन्म को लेकर आदित्य धर ने अपने फैन्स को जानकारी दी थी। उन्होंने पोस्ट कर बताया कि उनके बेटे का जन्म 10 मई को हुआ था। यह दिन अक्षय तृतीया का था। इस दिन को हिन्दू धर्म में काफी शुभ दिन माना जाता है। वहीं उन्होंने अपने बेटे के नाम का भी खुलासा कर दिया। इस कपल ने अपने बेटे का नाम वेदाविद रखा है। ये संस्कृत शब्द है, जोकि वेद और विद से मिलकर बना हुआ है। इसका अर्थ होता है वेदों को जानने वाला। वहीं आदित्य धर के पोस्ट पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और बधाइयां दे रहे हैं।

Also read : फिट रहने के लिए यामी सीख रही हैं ये डांस, देखिए वीडियो

भगवान का नाम है वेदाविद

वेदाविद भगवान विष्णु, भगवान शिव और भगवान राम का भी एक नाम है। वेदाविद में वेद हिंदू धर्म का पवित्र शब्द है। हिन्दू धर्म में इसका अर्थ पवित्र वेद ग्रंथ या ज्ञान से है। वहीं विद का अर्थ है जिसे किसी चीज का ज्ञान हो। ऐसे में वेदाविद एक यूनीक नाम है, जोकि इस कपल ने अपने बेटे का रखा है। आजकल जब फैशन में अलग-अलग नाम रखने का चलन है तो इन दोनों ने अपने बेटे का नाम रखने के लिए संस्कृत शब्द को चुना है। यह जानकर इनके फैन्स काफी खुश हो रहे हैं और खूब बधाइयां दे रहे हैं।

इस साल हुई यामी और आदित्य धर की शादी

बता दें कि यामी गौतम और आदित्य धर की शादी 4 जून 2021 को हुई थी। शादी के एक साल बाद से ही इन दोनों के घर से खुशी वाली खबर सुनने के लिए फैंस इंतजार कर रहे थे। शादी के तीन साल बाद कपल ने अपने फैंस को खुशी की खबर दी है। यामी गौतम की कोई फिल्म अभी फिलहाल नहीं आई है। आर्टिकल 370 उनकी आखिरी फिल्म है। इस फिल्म को लेकर अच्छी प्रतिक्रियाएं सामने आई थीं। इसके बाद अभी कोई फिल्म नहीं आई है। वहीं आदित्य धर एक अच्छे डायरेक्टर हैं। उरी जैसी फिल्म का डायरेक्शन उनके ही नाम दर्ज है। वह पेशे से राइटर और प्रोड्यूसर भी हैं।

ये हैं यामी की कुछ बेहतरीन फिल्में

यामी गौतम की फिल्मों की बात करें तो आर्टिकल 370, ओएमजी-2, चोर निकल के भागा, काबिल, सनम रे, ए थर्सडे, उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक, विकी डोनर, गिन्नी वेड्स सन्नी, बत्ती गुल मीटर चालू, बाला, दसवीं जैसी फिल्में इनके खाते में हैं। इन फिल्मों ने यामी को अलग पहचान दिलाई हैं।