Kaise Mujhe Tum Mil Gaye
Kaise Mujhe Tum Mil Gaye

Kaise Mujhe Tum Mil Gaye: श्रीति झा का सीरियल इन दिनों दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। जी टीवी के शो ‘कैसे मुझे तुम मिल गए’ में अमृता (श्रीति) और विराट (अरिजीत तनेजा) की लव स्‍टोरी में हर दिन ट्विस्‍ट और टर्न दर्शकों को मनोरंजन का डबल डोज देने में कामयाब हो रहा है। विराट की याद्दाश्‍त जाने की वजह से मानवी उसे परिवार के खिलाफ इस्‍तेमाल कर रही है। लेकिन विराट न चाहते हुए भी अमृता की तरफ खिंच रहा है। वहीं परिवार के सभी लोग विराट को रणवीर मान चुके हैं। लेकिन अमृता अभी भी इस बात को मानने को तैयार नहीं है। वो रणवीर की याद्दाश्‍त वापस आने तक सबसे छुपकर उसके बारे में जानने की कोशिश कर रही है। इस बात से परेशान अबीर अपने दिल की बात अमृता से कहने पर मजबूर हो जाता है।

अमृता और बबिता का झूठ पकड़ जाएगा

YouTube video

रणवीर को विराट मान रही अमृता को परिवार वालों के सामने झूठ बोलना पड़ता है। वो मान जाती है कि अब वो रणवीर को विराट नहीं समझेगी। लेकिन रणवीर के हार दिलाने के बाद वो कहती है कि विराट जैसा हक वही जता सकता है। वो खूशी से ये बात बबिता को बताती है कि उसे रणवीर ने हार दिलाया है। वो दोनों कहती हैं कि परिवार के सामने वो ये नाटक करती रहेंगी की वो रणवीर के बारे में जानने की कोशिश नहीं कर रहीं। लेकिन वो विराट है ये बात पता करने की कोशिश करती रहेंगी। बबिता कहती हैं कि जल्‍दी विराट की याद्दाश्‍त वापस आ जाए तो सब ठीक है। उन दोनों की बातें दिलदार सुन लेते हैं। उन दोनो का झूठ उन्‍हें पता चल जाता है।

अबीर करेगा अमृता से प्‍यार का इजहार

शो में पिछले दिनो काफी ड्रामा देखने को मिला है। पहले विराट की मौत। उसके बाद उसके हमशक्‍ल के रूप में रणवीर का वापस आना। मानसी जो आहूजा परिवार और अमृता से बदला लेने के लिए रणवीर की मेमोरी लॉस का फायदा उठा रही है। रणवीर आहूजा परिवार के खिलाफ तो खड़ा है लेकिन वो अमृता के सामने अपने दिल के आगे मजबूर हो रहा है। अमृता के दिल में रणवीर के लिए फीलिंग्‍स को देख अबीर को बुरा लग रहा है। अब तक वो अपनी फीलिंग्‍स को दोस्‍ती के नाम पर छुपा रहा था। अब अमृता को खोने के डर से वो परेशान है। अमृता से शादी की बात करने पर उसकी मां से अबीर हां कर देता है। यही नहीं अबीर अब अमृता से अपने दिल की बात करने वाला है। वो अमृता को रणवीर से दूर रहने के लिए कहेगा। यही नहीं वो कहता है कि वो विराट को भूल जाए। वो अब अमृता का ख्‍याल रखेगा। वो उससे शादी करना चाहता है।

अमृता और अबीर के बदल जाएंगे रिश्‍ते

अमृता जिसके जीवन में विराट के अलावा किसी के लिए जगह नहीं है। वो विराट की मौत की खबर सुनने के बाद भी उसकी सलामती की हमेशा दुआ करती रही है। रणवीर के आने के बाद उसे विश्‍वास है कि वहीं विराट है। लेकिन उसके इंतजार में उसका ढाल बनकर साथ देने वाला अबीर अब उसके लिए कुछ और ही महसूस कर रहा है। अमृता जो अबीर को अपना दोस्‍त मानती है। उसके मुंह से शादी की बात सुनकर परेशान हो जाती है। अबीर की फीलिंग्‍स जानने के बाद क्‍या उनकी दोस्‍ती में दरार आएगी। अमृता कैसे अपनी मां और दिलदार को अबीर से शादी के लिए मना करेगी। क्‍या परिवार वाले अबीर और अमृता का रिश्‍ता करवा देंगे।

निशा सिंह एक पत्रकार और लेखक हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर जिलेमें हुआ। दिल्‍ली और जयपुर में सीएनबीसी, टाइस ऑफ इंडिया और दैनिक भास्‍कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्‍थानों के साथ काम करने के साथ-साथ लिखने के शौक को हमेशा जिंदा...