शाहरूख खान और सुहाना के संग निगेटिव किरदार में नजर आएंगे अभिषेक बच्‍चन: King Movie Startcast
King Movie Startcast

King Movie Startcast: किंग खान ने पठान से अपने फिल्‍मी करियर में दोबारा लोकप्रियता के शिखर पर पहुंच फैंस का दिल जीत लिया। रोमांटिक हीरो से जबरदस्‍त एक्‍शन के अवतार में उन्‍होंने पर्दे पर कमाल कर दिया। इसके बाद से उनके फैंस उन्‍हें पर्दे पर दोबारा देखने के लिए बेकरार हैं। शाहरूख खान की बेटी सुहाना के साथ आने वाली फिल्‍म इन दिनों चर्चा में है। सुजॉय घोष, सिद्धार्थ आनंद और गौरी खान के प्रोडक्‍शन में बनने वाली फिल्‍म ‘किंग’ में शाहरूख एक बार फिर जबरदस्‍त एक्‍शन करते नजर आएंगे। फिल्‍म लम्‍बे समय से चर्चा में है। फिल्‍म में एक्‍शन सीक्‍वेंस के लिए विदेशी एक्‍शन एक्‍सपर्ट के शामिल होने की भी खबरें सामने आई हैं। अब इस फिल्‍म से जुड़ी एक खबर और सामने है। आपको बता दें कि फिल्‍म में अभिषेक बच्‍चन के शामिल होने की खबर आ रही है। इस खबर की पुष्टि अमिताभ बच्‍चन ने की है।

READ ALSO: शाहरूख और सुहाना की फिल्‍म ‘किंग’ जल्‍द होगी शुरू: Shahrukh Khan

फिल्‍म ‘घूमर’ में अपने बेहतरीन अदाकारी के बाद जूनियर बच्‍चन एक और जबरदस्‍त किरदार के लिए तैयार हैं। एक बार फिर वे पर्दे पर निगेटिव किरदार में नजर आने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरूख खान और सुहाना की आने वाली फिल्‍म किंग में अभिषेक विलेन का किरदार निभाने वाले हैं। इस बात की पुष्टि बिग बी ने सोशल मीडिया पर की है। उन्‍होंने एक फैन पेज को शेअर करते हुए अभिषेक को बधाई दी। अभिषेक बच्‍चन और शाहरूख खान इसके पहले भी ‘हैप्‍पी न्‍यू ईयर’ में साथ काम कर चुके हैं। इन दोनों के बीच पर्दे पर ही नहीं निजी जीवन में भी अच्‍छी केमेस्‍ट्री है। हालांकि इस बार इन दोनो की केमेस्‍ट्री नहीं राइवलरी पर्दे पर देखने को मिलने वाली है। किंग खान की पिछली फिल्‍मों में जॉन अब्राहिम और विजय सेतुपति ने निगेटिव किरदार में बेहतरीन अदाकारी कर लाइमलाइट लूटी। अब इस बार अभिषेक बच्‍चन शाहरूख के अपोजिट नजर आने वाले हैं। वैसे भी बात करें निगेटिव किरदार की तो जूनियी बच्‍चन इस तरह के किरदारों को पर्दे  बखूबी निभाते हैं। मणिरत्‍नम की ‘रावण’ हो या वेब सीरीज ‘ब्रीद इन टू द शैडोज’ अभिषेक ने इनमें अपनी बेहतरीन अदाकारी से फैंस का दिल जीता। अब एक बार फिर जुनियर बच्‍चन ने‍गेटिव किरदार से अपने फैंस को लुभाने के लिए तैयार हैं।

शाहरूख खान के साथ ‘किंग’ में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार अभिषेक बच्‍चन आने वाले दिनों में एक्‍शन से लेकर कॉमेडी फिल्‍मों में दिखने वाले हैं। मल्‍टी स्‍टारर ‘हाउसफुल 5’ में वे कॉमेडी करते नजर आएंगे। वहीं धूम की फ्रैंचाइजी के अगले पार्ट पर भी काम चल रहा है। ‘धूम 4’ में वे एक बार फिर एक्‍शन करते नजर आएंगे। इसके अलावा वे ‘डांसिंग डैड’, गुलसब जामुन और बिग बुल के अगले पार्ट में भी नजर आएंगे।

निशा सिंह एक पत्रकार और लेखक हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर जिलेमें हुआ। दिल्‍ली और जयपुर में सीएनबीसी, टाइस ऑफ इंडिया और दैनिक भास्‍कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्‍थानों के साथ काम करने के साथ-साथ लिखने के शौक को हमेशा जिंदा...