Aayush Sharma Looks: सिनेमा जगत में फिल्म ‘लवयात्री’ से कदम रखने वाले बॉलीवुड एक्टर आयुष शर्मा एक बेहद दमदार एक्टर हैं, जिनकी परफॉर्मेंस के लाखों फैंस हैं। अपनी पहली फिल्म में एक दुबले-पतले नेक्स्ट-डोर ब्वॉय का किरदार निभाने वाले आयुष शर्मा ने अपनी दूसरी फिल्म अंतिम : द फाइनल ट्रुथ’ के लिए ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन किया था, कि हर कोई उनका दीवाना हो गया था। वर्कआउट से अमेजिंग ट्रांसफॉर्मेशन करने वाले ये सितारे, बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के जीजा हैं और उनकी ही तरह एक बेहतरीन अभिनेता भी हैं। आयुष शर्मा फिटनेस के लिए प्रसिद्ध होने के साथ उनकी खास ड्रेसिंग स्टाइल का भी हर कोई कायल है। आप चाहें तो इस हॉट और स्मार्ट एक्टर के लुक्स से अपने ड्रेसिंग स्टाइल की इंस्पिरेशन ले सकते हैं। आइए जानते हैं आयुष शर्मा के उन खास लुक्स के बारे में,
अभिनेता आयुष शर्मा से लें ये फैशनेबल आउटफिट इंस्पिरेशन : Aayush Sharma Stylish Looks
ब्लैक एंड व्हाइट टी लुक
अभिनेता आयुष शर्मा के हैंडसम लुक्स को कॉम्प्लीमेंट करता है उनका शानदार ड्रेसिंग स्टाइल। बेहद स्टाइलिश और फैशन की समझ रखने वाला यह सितारा काफी हॉट है। कैजुअल से दिखने वाले इस लुक में आयुष ने एक राउंड नेक ब्लैक एंड व्हाइट थिन लाइनिंग टी को ब्लू डेनिम के साथ कैरी किया। ये सिंपल सा लुक काफी अट्रैक्टिव है, आप इसको ट्राई कर सकते हैं।
डेड व्हाइट
कातिलाना अंदाज वाले अभिनेता आयुष शर्मा के लाखों फैंस हैं। उनके फैशन सेंस में इतनी कमाल की बात है, कि हर कोई उनकी तारीफ करता नजर आता है। डेडली हॉट आयुष का डेड व्हाइट अवतार इतना खास है कि इसको ट्राई कर आप किसी का भी दिल जीत सकते हैं। व्हाइट रिप्ड ट्राउजर को व्हाइट डेनिम जैकेट के साथ कैरी कर आयुष ने आग लगा दी है।
स्वैग अलग सा
जिम में पसीना बहाने के बाद अगर किसी की अच्छी बॉडी बन जाए, तो उसको शो ऑफ करना तो बनता है। बॉलीवुड एक्टर आयुष शर्मा से आप अपनी बाइसेप्स को शोकेस करने का ये एवरग्रीन अंदाज सीख सकते हैं। इस लुक में आयुष एक ब्लैक हाफ स्लीव टी को कट फोल्ड किए नजर आए, जिससे उनकी बाइसेप्स पूरी तरह से एक्सपोज्ड थी। क्रॉस सिल्वर पेंडेंट ने उनके इस मिनिमल लुक को बेहतर बना दिया।
आर्टिस्टिक प्रिंट
आयुष शर्मा ने एक नया फैशन स्टेटमेंट बनाते हुए ऐसा खास आउटफिट कैरी किया कि हर कोई उनका दीवाना हो गया। व्हाइट थिक शर्ट को आर्टिस्टिक प्रिंट के साथ कैरी कर आयुष शर्मा तहलका मचा रहे हैं। आप इनके इस आउटफिट को एज इट इज कॉम्बो में ट्राई कर सकते हैं।
क्रीम क्लासी
क्रीम और ऑफ व्हाइट बेहद रॉयल और क्लासी कलर हैं। ऐसे में आयुष ने भी एक खास लुक लिया कि उन्होंने जमकर तारीफें बटोरी। क्रीम सिल्क सेल्फ वर्क का ये फ्रंट ओपन कुर्ता बेहद खास है। इसके रॉयल लुक को भला कौन नहीं ट्राई करना चाहेगा?
फ्लोरल है एवरग्रीन
फ्लोरल प्रिंट का ट्रेंड लंबे समय से है, जो हमेशा रहने वाला है। आयुष शर्मा ने भी इस फ्लोरल ट्रेंड को ज्वाइन किया और एक पिक्चर में रेड बेस शर्ट पर फ्लोरल पैटर्न में नजर आए। आयुष के इस खास लुक को आप डेट से लेकर मार्केट तक कहीं भी कैरी कर सकते है ।
कॉपर ब्राउन का कमाल
कॉपर ब्राउन कलर इन दिनों ट्रेंडिंग में है, ऐसे में आयुष शर्मा का ये कॉपर ब्राउन ब्लेजर आउटफिट लुक आपको बहुत पसंद आने वाला है। आप इस आउटफिट को किसी छोटे मोटे फंक्शन में आसानी से कैरी करके धमाल मचा सकते हैं।
बेहतरीन कुर्ता लुक
ट्रेडिशनल आउटफिट में एक्टर आयुष बेहद स्मार्ट लगते हैं। इस लुक में आयुष ने एक ऑसम ऑफ व्हाइट कुर्ता कैरी किया, जिसका नेक पैच डिजाइन पैटर्न काफी यूनिक है। ऑफ व्हाइट कुर्ते पर ये ब्राइट नेक पीस डिजाइन बेहद शानदार लग रहा है।
आयुष का ट्रेडिशनल अवतार
अपने एक खास ट्रेडिशनल लुक में सलमान भाईजान के जीजा ने क्रीम लखनवी कुर्ता कैरी किया, जिस पर स्काई ब्लू एंब्रॉयडरी की बूटियों ने चार चांद लगा दिए। लखनवी कुर्ते का ये पैटर्न इसलिए खास है, क्योंकि इसमें एक आंखों को शांति देने वाला कॉम्बिनेशन इस्तेमाल किया गया है।
फंकी है ये हंकी
इंटिया कलर की शर्ट पर ये शानदार स्क्रिबल प्रिंट का लुक काफी फंकी है, और इस हंक स्टार पर खूब जच रहा है। स्क्रिबल लुक जहां काफी कैजुअल है, वहीं इसमें आप काफी ज्यादा कूल लगते हैं।
Read More : 40 के बाद श्वेता तिवारी की तरह खुद को करें स्टाइल: Shweta Tiwari Looks
ब्लॉक प्रिंट का कमाल
ब्लॉक प्रिंटिंग, भारत के फैशन में हमेशा से ट्रेंडिंग रहा है। मेहरूम शर्ट पर क्रीम ब्लॉक प्रिंट शर्ट के शानदार और जानदार लुक में एक्टर आयुष शर्मा काफी हॉट दिख रहे हैं। ब्लॉक प्रिंट में वैसे तो कई प्रकार के डिजाइन उपलब्ध होते हैं, जिनमे फ्लोरल पैटर्न से लेकर जियोमेट्रीक तक, कई पैटर्न उपलब्ध होते हैं।
एनीमे प्रिंटेड आउटफिट
एनीमे के फैंस के लिए एनिमे प्रिंट आउटफिट काफी खास होते हैं। आयुष भी एक एनिमे फैन हैं, तभी तो इस खास लुक में बेहद हॉट लग रहे हैं। आप इस आउटफिट के साथ एक जैन ज़ी अवतार में आ सकते हैं। ये आउटफिट अभी हाल ही में ट्रेंड में आया है, ऐसे में इसको ट्राई कर आप काफी खाद दिखेंगे।
