आर्या के सीजन 3 में भी अपना परचम लहरा रही हैं सुष्मिता, हो रही है तारीफ: Aarya Season 3 Review
Aarya Season 3 Review

Aarya Season 3: डिज़्नी+हॉटस्टार की आर्या सीजन 3 का पार्ट 1 आ गया है। पेनोज़ा से प्रेरित सीरीज आर्या, एक साधारण पत्नी और माँ आर्या सरीन की कहानी बताती है। सीजन 3 कहानी को आगे लेकर जाती है। सुष्मिता की एक्टिंग को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था।  

क्या है सीजन 3 के पार्ट 1 की कहानी

आर्या सीजन 3 में  दुनिया भर के अपराधों पर ध्यान केंद्रित किया है। नए सीजन में  आर्या अब  एक डाॅन के रूप मे सामने आयी है। जिसकी नींव सीजन 3 में पड़ गई थी लेकिन खतरा अभी भी आर्या के ऊपर से टला नहीं है, ब्लकि और बढ़ गया है। आर्या को कई दुश्मनों का सामना करना पड़ रहा है। जिसमें इंद्रनील सेनगुप्ता द्वारा निभाया किरदार  सूरज और इला अरुण द्वारा निभाया किरदार नलिनी साईबा शामिल हैं। इन सब के ताने बाने को समझना काफ़ी मुश्किल है लेकिन परत दर परत सब राज खुल  रहें है। किरदार बेशक सब इसमें है लेकिन पहले वाली बात और चमक कहानी से गायब है। सिकंदर खेर की दौलत गायब है। सेन गुप्ता का किरदार क्रूरता और चालाकी के साथ वापसी आता है।

Also read : सुकून और मोहब्बत के रंग से सजा है तमन्ना भाटिया का आशियाना: Tamanna Bhatia House

कैसी लगी लोगों को कहानी

कहानी पहले से कमज़ोर लग रही है , फेंस का मानना है कि सुष्मिता अपने किरदार में जान डाल रही है लेकिन बाकी के किरदार इसमें जान फूंकने में पीछे रह गए। कहानी का लेखन अच्छा हुआ है।आर्या सीजन 3 भाग 1 के पहले 4 एपिसोड डिज्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हैं,जो अपराध और परिवार की जटिल दुनिया में एक आकर्षक यात्रा का वादा करता है।